Rechercher dans ce blog

Sunday, April 18, 2021

आज का राशिफल 19 अप्रैल 2021: सिंह व तुला राशि के छात्रों को मिलेंगे नवीन अवसर, जानिए कैसा रहेगा दिन - Times Network Hindi

Horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 19 April 2021

आज का राशिफल, aaj ka rashifal 19 April 2021&nbsp

मुख्य बातें

  • मकर व कुम्भ के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास।
  • कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • तुला और सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की करेंगे प्राप्ति।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय पुनर्वसु नक्षत्र है व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। सूर्य मेष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मकर व कुम्भ के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

आज सिंह व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 19 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब से सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आपको व्यवसाय में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आज क्रोध से बचना होगा। मित्रों संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। संतान के शिक्षा की नव योजना सफल हो सकती है। नीला रंग शुभ है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में कार्यों की अधिकता से तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आज पूजा पाठ से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।लाल रंग शुभ है।आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।गाय को पालक खिलाएं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन जॉब में सफलता का है। आज किसी सन्त के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज व्यवसाय सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। गेंहू का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर का दान करें। व्यवसाय में तनाव सम्भव है। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज  यात्रा से बचें। चने की दाल का दान करें। पीला व लाल रंग शुभ है।

संबंधित खबरें

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है। जॉब में  उच्चाधिकारियों का सहयोग है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता है। जॉब में  प्रगति से सुख मिलेगा।सफेद व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हेल्थ से तनाव मिल सकता है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय में  रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। छात्र करियर को नई दिशा देंगे। पीला रंग शुभ है। पूजा पाठ से सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। माता दुर्गा जी की पूजा करें।

Let's block ads! (Why?)


आज का राशिफल 19 अप्रैल 2021: सिंह व तुला राशि के छात्रों को मिलेंगे नवीन अवसर, जानिए कैसा रहेगा दिन - Times Network Hindi
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...