Rechercher dans ce blog

Sunday, May 16, 2021

आज का राशिफल 17 मई 2021: व्यवसाय में प्रगति करेंगे कर्क व मकर राशि के जातक, जानिए आज कैसा रहेगा दिन - Times Network Hindi

horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 17 May 2021

राशिफल, aaj ka rashifal 17 May 2021&nbsp

मुख्य बातें

  • पुनर्वसु नक्षत्र में मिथुन राशि के अंदर चन्द्रमा।
  • राजनीति के क्षेत्र में लाभ कमाएंगे वृष व तुला राशि के जातक।
  • सिंह राशि के छात्र करेंगे नए अवसरों की प्राप्ति।

17 मई 2021 का राशिफल: आज पुनर्वसु नक्षत्र है व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। गुरु कुम्भ में हैं वहीं सूर्य,शुक्र व राहु वृष में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व तुला राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

मिथुन व कुम्भ के बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 17 मई का राशिफल:

मेष- आज मंगल व चन्द्रमा जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करवा सकते हैं। संतान के शिक्षा से सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। 

वृष- आज जॉब में वाद विवाद से बचना होगा। व्यवसाय में कुछ नए कार्य की योजना बनेगी। हरा रंग शुभ है। शिक्षा में बुध व चन्द्र गोचर से लाभ मिलेगा। माता  का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नए उत्तरदायित्व से सफलता मिल सकती है। सफेद रंग शुभ है। क्रोध से बचें। तिल का दान करें।

कर्क- व्यवसाय में तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आज घर से सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

सिंह- शिक्षा में उन्नति से खुश रहेंगे। जॉब में कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। पीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

कन्या- आज का दिन व्यवसाय में रूके कार्यों को पूर्ण करने का है। जॉब में रुके धन के आगमन से खुश रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों के कॅरियर में उत्कर्ष है। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है।तनाव से बचें।

वृश्चिक- राजनीति में उत्कर्ष है। जॉब में कार्यों की अधिकता रह सकती है।नारंगी रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें। धन आगमन सम्भव है। क्रोध से बचें।

धनु- आज रुके धन की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रोमोशन के सुअवसर का आगमन हो सकता है। आज जॉब में अपने उत्तरदायित्व के प्रति लापरवाही से बचें। नारंगी रंग शुभ है।

संबंधित खबरें

मकर- जॉब को नई सकारात्मक दिशा देंगे। शनि व चन्द्र व्यवसाय में सफलता देंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कुम्भ- व्यवसाय में प्रगति से सुख मिलेगा। जॉब में उन्नति है। सफेद व नीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नेत्र विकार से कष्ट मिल सकता है। उड़द का दान करें।

मीन- आज व्यवसाय में किसी रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। छात्र करियर को नई दिशा देंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Adblock test (Why?)


आज का राशिफल 17 मई 2021: व्यवसाय में प्रगति करेंगे कर्क व मकर राशि के जातक, जानिए आज कैसा रहेगा दिन - Times Network Hindi
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...