![Venus transit 2021, शुक्र का राशि परिवर्तन 2021, Venus transit 2021, शुक्र का राशि परिवर्तन 2021,](https://i.timesnowhindi.com/stories/shukra_rashi_parivartan_2021_rashifal.png?tr=w-600,h-450,fo-auto)
शुक्र का राशि परिवर्तन 2021 
मुख्य बातें
- शुक्र का वृष में होना बहुत ही शुभ है
- इस दौरान चावल का दान करें
- शुक्र फ़िल्म, ग्लैमर व धन का कारक ग्रह है
शुक्र 04 मई को मेष से वृष राशि में प्रवेश कर 28 मई तक वृष राशि मे रहेंगे।वृष का स्वामीग्रह शुक्र है। शुक्र फ़िल्म, ग्लैमर व धन का कारक ग्रह है। शुक्र बैंकिंग,मीडिया व मैनेजमेंट जॉब व उच्च शिक्षा का कारक ग्रह है। शुक्र का वृष में होना बहुत ही शुभ है।वृष का स्वामीग्रह शुक्र सबसे चमकीला व प्रसिद्धि का कारक ग्रह है। चावल का दान करें। यह गोचर स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। इस समय दान अनन्त गुणा फलदायी है। शुक्र का वृष राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए बेहतर है। फ़िल्म जगत व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए शुक्र का यह गोचर बहुत ही शुभ है।
देखें शुक्र का राशि परिवर्तन 2021 का राशिफल।
1 मेष- जॉब में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। छात्रों को सफलता मिलेगी।सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक शुक्रवार को चावल का दान करें।
2 वृष- व्यवसाय में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी।आप जाँब को और बेहतर करेंगे। संतान के विवाह में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे।आध्यात्मिकता को विस्तार मिलेगा। प्रत्येक शुक्रवार को चीनी का दान करें। हरा रंग शुभ है।
3 मिथुन- वृष में शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ है। स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। प्रति शुक्रवार को चावल का दान बहुत ही शुभ है। नीला रंग शुभ है।
4 कर्क- व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों के लिए सफलता का समय है।जमीन क्रय कर सकते हैं। जॉब में मित्र आपकी मदद करेंगे। लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करते रहें।
5 सिंह- शुक्र का दशम गोचर शुभ है। जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में सफलता का समय है। छात्र सफल रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक शुक्रवार को गाय को चारा देते रहें। हनुमान जी की उपासना करते रहें।
6 कन्या- शुक्र का यह परिवर्तन आपके लिए बहुत ही सफलतम टर्निंग प्वाइंट है। व्यवसाय सम्बंधित कई महत्वपूर्ण व बड़े निर्णय इस समय लेंगे। नारंगी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। पॉलिटिशियन के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है।
7 तुला- यह समय बिजनेस के लिए बहुत ही शुभ है। शुक्र का अष्टम गोचर छात्रों के लिए संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति का है। शुक्र व्यवसाय में आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। हरा रंग शुभ है।
8 वृश्चिक- शुक्र व्यवसाय सम्बन्धी कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। जॉब में रुके धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य सुख में प्रगति के मार्ग बनेंगे। आर्थिक प्रगति के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है।
9 धनु-राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में प्रगति करेंगे। हर शुक्रवार को अन्न का दान करते रहें। राजनीतिज्ञ अपने कॅरियर में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है।
10 मकर- शुक्र का वृष गोचर जॉब व व्यवसाय में बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन करेगा। जॉब में विशेष सफलता मिलेगी। परिवार सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करते रहें।
11 कुम्भ- शुक्र वृष राशि मे उपस्थित होकर आपको खुशहाली देगें। चतुर्थ गोचर शुभ है। छात्रों को कॅरियर में आशातीत सफलता मिलेगी। बिजनेस सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। शिक्षा प्राप्ति की बाधाएं दूर होंगी। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक शुक्रवार को शुक्र के बीज मंत्र का जप करें व अन्न का दान करें।
12 मीन- गृह निर्माण सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। राजनीति में आपके लिए उपलब्धियों का समय है। शुक्र का यह तृतीयस्थ गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को कोई बड़ा अवसर दे सकता है। प्रत्येक शुक्रवार को सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें। नीला रंग शुभ है।
Venus transit 2021: 28 मई तक वृष राशि में रहेंगे शुक्र देव, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव - Times Network Hindi
Read More
No comments:
Post a Comment