Rechercher dans ce blog

Tuesday, August 17, 2021

स्पाइसजेट स्पाइसएक्सप्रेस को लॉजिस्टिक व्यवसाय हस्तांतरित करेगी | - IBC24 News (हिंदी)

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी कार्गो और लॉजिस्टिक सेवाओं को अपनी सहायक कंपनी स्पाइसएक्सप्रेस एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड को स्थानांतरित कर रही है।

स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने एक बयान में कहा कि स्पाइसएक्सप्रेस को कारोबार का प्रस्तावित हस्तांतरण से नई कंपनी को अपने लॉजिस्टिक मंच और सेवा व्यापार को तेजी से विकसित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्पाइसएक्सप्रेस अपनी वृद्धि के लिए स्पाइसजेट से अलग पूंजी जुटाने में भी सक्षम होगी।

उन्होंने भरोसा जताया कि एक स्वतंत्र इकाई के रूप में स्पाइसएक्सप्रेस का प्रदर्शन स्पाइसजेट और उसके सभी शेयरधारकों के लिए फायदेमंद होगा।

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके द्वारा किए गए एक स्वतंत्र मूल्यांकन के तहत लॉजिस्टिक व्यवसाय की कीमत 2,555.77 करोड़ रुपये है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

Adblock test (Why?)


स्पाइसजेट स्पाइसएक्सप्रेस को लॉजिस्टिक व्यवसाय हस्तांतरित करेगी | - IBC24 News (हिंदी)
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...