Rechercher dans ce blog

Saturday, October 9, 2021

पूर्वी चंपारण में सड़क पर बालू-गिट्टी का व्यवसाय करने वालों से वसूला गया जुर्माना - दैनिक जागरण

मोतिहारी (पू.चं), जासं। उत्क्रमित नगर निगम के प्रशासक सह डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने शहर के सौंदर्यीकरण व शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। इसको लेकर निगम प्रशासन ने शहर के सड़कों को अतिक्रमण कर बालू-गिट्टी का व्यवसाय करनेवालों और तोड़े गए मकान व दुकान का मलवा सड़क के किनारे रखने वालों के खिलाफ जमकर खबर ली।

निगम के कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार के निर्देश के बाद टैक्स दारोगा अरुण कुमार मिश्र के नेतृत्व में शहर के मीनाबाजार, ज्ञानबाबू चौक, जानपुल चौक, एमएस कालेज रोड, चांदमारी, बलुआ चौक और कचहरी चौक अभियान चलाया गया। इसमें 22 व्यवसायियों को पकड़कर जुर्माना की राशि वसूल की गई। इस अभियान में सहायक टैक्स दारोगा राजेश कुमार गुप्ता, विधि सहायक अवधेश कुमार ठाकुर और लेखा सहायक अशुतोष कुमार सिन्हा उर्फ आशु शामिल हैं। बताया गया है कि यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।

मीटर लगाने वाली एजेंसी ने शिकायत नंबर किया जारी

मोतिहारी। सरकार की महती योजना हर घर बिजली मामले में अब गडबडी नहीं की जा सकेगी। इसके लिए संबंधित एजेंसी ने अब कंप्लेन नंबर जारी कर दिया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत अगर कोई मीटर लगाने के लिए पैसे मांगता है तो 7323992215 नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत की जा सकती है। बता दे कि पूर्वी चंपारण व पं चंपारण में इस योजना के तहत मीटर लगाने की जवाबदेही एक निजी एजेंसी को दी गई है। वहीं कई ऐसे मामले लगातार सामने आते रहे हैं जिनमें लोगों ने मीटर लगाने के लिए पैसे मांगे जाने का आरोप लगाया है। अब एजेंसी द्वारा नंबर जारी किए जाने के बाद ऐसे शिकायतों पर विराम लगता है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

Adblock test (Why?)


पूर्वी चंपारण में सड़क पर बालू-गिट्टी का व्यवसाय करने वालों से वसूला गया जुर्माना - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...