Rechercher dans ce blog

Sunday, October 10, 2021

Pauni Pasari Scheme :पौनी पसारी योजना से परंपरागत व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा - Nai Dunia

Publish Date: | Sun, 10 Oct 2021 04:56 PM (IST)

Bilaspur News बिलासपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा देने एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में पौनी पसारी योजना क्रियान्वित की गई है। इस योजना से छत्तीसगढ़ के परंपरागत व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा एवं लोगों को रोजगार के मौके उपलब्ध होंगे।

उक्त बातें में पथरिया जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी घनश्याम वर्मा ने पुराना सब्जी बाजार के समीप पौनी पसारी योजना के निर्माण कार्यो के भूमिपूजन के दौरान कही। नगर पंचायत पथरिया पुराना बाजार में पौनी पसारी योजनांतर्गत 30 लाख रूपये की लागत से योजना से संबंधित निर्माण कार्य कराया जाना है।

जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा एव नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत ने निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत ने कहा कि नगर की पौनी पसारी योजनांतर्गत पुराना सब्जी मार्केट के समीप चबूतरा शेड का निर्माण, शौचालय का निर्माण तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी। इस निर्माण कार्य के पूर्ण हो जाने के पश्चात परंपरागत व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को अपने व्यापार संचालन करने के लिए एक सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इस मौके पर नगर पंचायत सभापति संपत जायसवाल ने कहा कि पौनी पसारी योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। नों पर पौनी पसारी योजना के तहत निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाएंगे तथा चबूतरे पसरे का निर्माण होगा। प्रत्येक स्थल पर शौचालय की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। साथ ही शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था होगी।

उन्होने कहा कि सड़क नाली पानी, बिजली जैसी सुविधाओं से संबंधित कार्यो पर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नगर पंचायत का प्रमुख उद्देश्य है कि आम जनता को मौलिक सुविधाओं की बराबर उपलब्धता बनी रहें तथा सभी वार्ड व बस्तियों में समान रूप से विकास कार्य हो।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह छाबड़ा, पार्षद प्रतिनिधि सलमान खान, पार्षद धर्मेंद्र श्रीवास, पार्षद मनोज निषाद, गुरमीत सिंह बग्गा, एल्डरमैन कमल नारायण द्विवेदी ,एल्डरमैन संतोष पाली ,एल्डरमैन तुलसी सोनवानी ,पार्षद अनीता मरकाम, पार्षद ग्रजेश दिवाकर, राजकुमार यादव कार्यपालन अभियंता किरण तिर्की समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Posted By: Yogeshwar Sharma

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Adblock test (Why?)


Pauni Pasari Scheme :पौनी पसारी योजना से परंपरागत व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...