Rechercher dans ce blog

Thursday, November 18, 2021

कोविड-19 के टीके लगवाने के पश्चात ही व्यवसाय करें - Nai Dunia

Publish Date: | Fri, 19 Nov 2021 12:10 AM (IST)

आलोट। सभी केमिस्ट व व्यवसाय करने वाले व्यक्ति टीकाकरण के पश्चात ही व्यवसाय करें। साथ ही व्यवसाय स्थल पर कैमरे लगाएं।

यह बात क्षेत्र के मेडिकल व्यवसायियों को महावीर भोजनालय प्रांगण में संबोधित करते हुए जिला औषधि निरीक्षक अजयसिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि व्यवसाय नियमानुसार ही करें। कार्यक्रम में वरिष्ठ मेडिकल व्यवसायी बलवंत जैन मंचासीन रहे।

क्षेत्र के मेडिकल व्यवसायियों द्वारा नवनियुक्त औषधि निरीक्षक अजयसिंह ठाकुर का पुष्पमालाओं के साथ शाल, पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गय। मेडिकल व्यवसायी विनोद हरकावत, विनोद शर्मा, आशीष गोयल, नवीन पामेचा, रितेश मारवाड़ी, प्रीतेश मारवाड़ी, राजेंद्र जैन निराला, गोल्डी कुमावत, ऋषभ पामेचा, गौरव जैन, मनीष सेठिया, मुकेश पाटीदार, रवि पवार, जितेंद्रसिंह, तरुण मोदी, तनुज भैंसोटा आदि उपस्थित थे। संचालन सुनील चोपड़ा ने किया।

सर्किट हाउस पर भी स्वागत

आलोट औषधि विक्रेता संघ द्वारा नागेश्वर उन्हेल से लौटते वक्त सर्किट हाउस पर स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान औषधि विक्रेता संघ अध्यक्ष राजेंद्रसिंह सोलंकी, सचिव दिलीप पोरवाल, कृष्णकांत गुप्ता, राजेंद्र रांका आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

टीकाकरण का महत्व समझाया

रानीसिंग। ग्राम गड़ावदिया की अन्नापूर्णा आजीविका समूह की बैठक हुई। इसमें समस्त महिला व ब्लाक को-आर्डिनेटर प्रकाश किराडे व बलराम राठौर द्वारा समूह चर्चा की गई। ग्राम संगठन अध्यक्ष सपना सोलंकी, सचिव सुनीता सोलंकी द्वारा सभी दीदियों को समझाया गया। साथ ही वैक्सीनेशन के बारे में भी बताया गया।

फिर से शुरू होगा ट्रेनों का स्टापेज

आलोट। कोरोना महामारी के चलते विक्रमगढ-आलोट रेलवे स्टेशन पर कई यात्री ट्रेनों का स्टापेज बंद कर दिया गया है, जिन्हें बहाल करने की मांग भी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, रेलवे से जुड़े संगठन व आम जनता द्वारा रेल विभाग के अधिकारियों आदि से निरंतर की जा रही है। रेल विकास मंच के संयोजक व जेडआरयूसीसी सदस्य नंदनराज जैन ने बताया कि उक्त मामले को लेकर उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर विक्रमगढ़-आलोट व महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों का स्टापेज देने की मांग रखी गई। इस पर रेलमंत्री ने रेलवे बोर्ड को आदेश जारी कर दिए हैं और 20 नवंबर से अवध एक्सप्रेस ट्रेन ब्रांद्रा से चलकर 21 नवंबर को प्रातः 9ः32 बजे विक्रमगढ़-आलोट स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार 20 नवंबर को अवध एक्सप्रेस बरौनी से चलकर 21 नवंबर को दोपहर 3ः28 बजे यहां पहुंचेगी। महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का फिर से स्टापेज शुरू होगा।

Posted By: Nai Dunia News Network

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Adblock test (Why?)


कोविड-19 के टीके लगवाने के पश्चात ही व्यवसाय करें - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...