Rechercher dans ce blog

Friday, November 19, 2021

Business Ideas: केवल छोटा निवेश करके हर महीने कमाए लाखों रुपए, जानें कैसे करें शुरू - Republic World

यदि आप कोई व्यवसाय (business ideas) शुरू करने की सोच रहे हैं तो एक आईडिया है जिस पर आप विचार कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको थोड़े से निवेश (investment to start business) की जरूरत होगी लेकिन आप बड़ा रिटर्न कमा सकते हैं। इसके अलावा, इस व्यवसाय को शुरू करना बेहद आसान है।

वहीं आज हम जिस बिजनेस आइडिया की बात कर रहे हैं वह है टमाटर की खेती का है। यह व्यवसाय लॉकडाउन के दौरान भी बेहतर कमाई करने वाला साबित हुआ है क्योंकि यह एक ऐसा उत्पाद है जिसकी गांवों से लेकर शहरों तक हर जगह भारी मांग रहती है। अगर आपके पास छोटा सा खेत है या खेती में रुचि है तो आप खेत को किराए पर देकर बड़ी कमाई कर सकते हैं।

टमाटर की खेती आमतौर पर साल में दो बार की जाती है। एक सीजन जुलाई-अगस्त से शुरू होकर फरवरी-मार्च तक चलता है। दूसरा सीजन नवंबर-दिसंबर से शुरू होकर जून-जुलाई तक चलता है। टमाटर की खेती में सबसे पहले बीजों से नर्सरी तैयार की जाती है। यह लगभग एक महीने में नर्सरी के पौधे खेतों में रोपण के लिए उपयुक्त हो जाते हैं। बता दें कि एक हेक्टेयर खेत में लगभग 15,000 पौधे लगाए जाते हैं। खेतों में रोपण के लगभग 2-3 महीने बाद फल लगने लगते हैं। टमाटर की फसल 9-10 महीने तक चलती है।

टमाटर की कई प्रजातियां होती है। यह बांस और तार से काफी अच्छी उपज देता है। ऐसे में आपके बीज से लेकर खाद तक के सभी खर्चे 3 लाख रुपये तक आ सकते हैं। बीजों के लिए लगभग 40,000 से 50,000 रुपये, तार के लिए 25,000 से 30,000 रुपये, बांस के लिए 40,000 रुपये से 45,000 रुपये और मल्चिंग पेपर और श्रम लागत लगभग 20,000 रुपये से 25,000 रुपये आती है। वहीं, एक एकड़ से आपको 300-500 क्विंटल तक उपज मिल सकती है। यानी एक हेक्टेयर से 800-1200 क्विंटल टमाटर का उत्पादन किया जा सकता है।

खासतौर पर, प्रोडक्शन कई किस्मों के अनुसार भिन्न होता है। यानी अगर टमाटर औसतन 15 रुपये किलो बिकता और औसतन 1000 क्विंटल पैदा होता तो आप 15 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

इसे भी पढे़ं : Mobile Craze: मोबाइल पर समय बिताने में चौथे नंबर पर आया भारत, इंडोनेशिया को मिला पहला स्थान

Adblock test (Why?)


Business Ideas: केवल छोटा निवेश करके हर महीने कमाए लाखों रुपए, जानें कैसे करें शुरू - Republic World
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...