
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य रामकृष्ण शर्मा उपस्थित रहे। प्रोफेसर सुरेश कुमार ने पत्रकारिता को न केवल व्यवसाय बल्कि चुनौती पूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकार को न्यायपालिका विधान पालिका व कार्यपालिका तथा राजनेताओं से भी जूझना पड़ता है । जबकि उनकी सुरक्षा के लिए कोई उचित मापदंड नही किए गए हैं ।
उन्होंने कहा कि कई बार पत्रकारों को सनसनी बनाने के उद्देश्य से ऐसी खबरें भी छप जाती हैं जो वास्तव में कुछ और ही होती है । उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को चौथा स्तंभ से नवाजा गया है तथा ऐसे में समाज में घट रहे उचित व अनुचित घटनाओं को लोगों के समक्ष रखना पत्रकार की भूमिका होती है।
इस अवसर पर महाविद्यालय में पत्रकारिता विषय से जुड़े छात्रों द्वारा अपने विचार भी रखे गए तथा बेहतर विचार रखने वाले पत्रकारिता विषय के छात्राओं को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पत्रकारिता जगत से जुड़े पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य रामकृष्ण शर्मा ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा राष्ट्रीय प्रैस दिवस की शुभकामनाएं दी।
Related
पत्रकारिता एक व्यवसाय नहीं, चुनौती - HIMACHAL DASTAK
Read More
No comments:
Post a Comment