![Aaj ka Rashifal Aaj ka Rashifal](https://i.timesnowhindi.com/stories/Aaj_ka_Rashifal_8.jpg?tr=w-600,h-450,fo-auto)
Aaj ka Rashifal  
मुख्य बातें
- मेष- आज राशि स्वामी मंगल व बुध का प्रभाव शुभ है।
- वृष- आज का दिन जॉब के लिए थोड़े संघर्ष का है।
- मिथुन- आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।
Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 March 2022: आज चन्द्रमा कुंभ राशि में है व शतभिषा नक्षत्र है। सूर्य मीन व गुरु कुम्भ में है। शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
मेष- आज राशि स्वामी मंगल व बुध का प्रभाव शुभ है। दशम शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।
वृष- आज का दिन जॉब के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र व शनि व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।
मिथुन- आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व काले वस्त्र का दान करें।
कर्क- चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज अष्टम भाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। शिव उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
सिंह- इस राशि से सप्तम चन्द्रमा व अष्टम सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। उड़द का दान करें।
कन्या- चन्द्रमा तथा गुरु खष्ठम हैं। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। मकर व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। तिल का दान करें।
तुला- चन्द्रमा पंचम व राशि स्वामी शुक्र शनि के साथ मकर में है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। आज मेष व मिथुन मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यय पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक- चन्द्रमा तथा गुरु चतुर्थ मंगलमय है। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। राशि स्वामी मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।
धनु- आज सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा तृतीय भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
मकर- चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे। शनि इसी में हैं। बुध गुरु द्वितीय हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है।
मकर- गुरु व चन्द्रमा इस राशि में गजकेसरी योग बना रहे हैं। शुभ लाभ रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मकर का मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। अन्न दान करना श्रेयष्कर है।
संबंधित खबरें
मीन- व्यवसाय में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश में है। इससे शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।
Horoscope Today, 30 March 2022: मकर व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता पाएंगे, जानें अपना राशिफल - Times Now Navbharat
Read More
No comments:
Post a Comment