![अंक राशिफल, ank jyotish अंक राशिफल, ank jyotish](https://i.timesnowhindi.com/stories/numerology1_32.jpg?tr=w-600,h-450,fo-auto)
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
- आज 01 अंक वालों को स्किन रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे 04 अंक के जातक।
- पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।
आज का अंकफल, 12 मई 2022: आज 12 -05- 2022 है। 12 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 03 के जैसा बिहैव करेगा।03 का स्वामी ग्रह गुरु ज्ञान व वैभव का कारक ग्रह है। गुरु सूर्य व मंगल का मित्र ग्रह है। आज 12-05-2022 का भाग्यांक 05 होगा। अंक 05 का स्वामी बुध है। अंक 06 व 08 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।
पढ़ें अपना 12 मई 2022 का अंकफल
Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज बुध, गुरु व सूर्य जॉब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे। व्यवसाय में सूर्य नवीन कार्य का मार्ग दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- आज स्किन रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका 12 मई 2022 का दिन
Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में लाभ है। आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- बुध त्वचा से सम्बंधित रोग दे सकता है।
Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु अंक व बुध भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करेगा। व्यवसाय में अंक 09 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से आज खुश हो सकते हैं।
Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 05 व 06 के सपोर्ट से सफलता मिलेगी। आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को गुरु व बुध जॉब परिवर्तन का विचार दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।
Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से समस्या आ सकती है।
Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्यांक 05 व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में नवीन पद के शुभारम्भ की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध व केतु का सपोर्ट है। केतु जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव दे सकते हैं। व्यवसाय सफल रहेगा। अंक 06 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल
संबंधित खबरें
Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी बुध जॉब में अचानक प्रमोशन का मार्ग दे सकते हैं। व्यवसाय में बुध व शनि किसी नए कार्य की तरफ मोड़ सकते है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से खुश रहेंगे।
Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व बुध का सपोर्ट है। जॉब में उन्नति है। अंक 02 व 05 का सपोर्ट सुखद है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट से लाभ की सम्भावना है।
स्वास्थ्य सुख- मंगल उदर रोग से कष्ट दे सकते हैं।
अंक ज्योतिष, 12 मई 2022: 05 अंक वालों की जॉब में उन्नति है, हेल्थ से खुश रहेंगे 08 अंक वाले - Times Now Navbharat
Read More
No comments:
Post a Comment