![Ank jyotish rashifal 26 June 2022 Ank jyotish rashifal 26 June 2022](https://i.timesnowhindi.com/stories/ank_rashifal_today_26_June_2022.png?tr=w-600,h-450,fo-auto)
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
- जन्मांक 01 वालों का भाग्य स्वामी चन्द्रमा रहेगा।
- जन्मांक 03 वालों को गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं।
- जन्मांक 09 वालों के व्यवसाय में गुरु, चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा।
आज का अंकफल, 26 जून 2022: आज 26 जून 2022 है। 26 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 06 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 06 शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामीग्रह शनि है। आज 26-06-2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
पढ़ें अपना 26 जून 2022 का अंकफल
Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 08 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। चन्द्रमा आज का भाग्य स्वामी है। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। मूंग का दान करें।
Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व शनि का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में प्रगति रह सकती है। नामांक 02 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व चन्द्रमा भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर व नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
Also Read: Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज में इन चीजों को करें सरगी में शामिल, दिनभर नहीं लगेगी भूख-प्यास
Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 प्रशासनिक व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 06 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- दिनांक स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी बुध मित्र हैं। जॉब में अंक 04 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र व चन्द्रमा का सपोर्ट है। सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्नोफीलिया के मरीज सावधानी बरतें।
संबंधित खबरें
Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- केतु व चन्द्रमा मित्र नहीं हैं। स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में गुरु, चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 02 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ में मंगल व चन्द्रमा कफ जनित विकार दे सकता है। गुड़ व चावल का दान करें।
अंक ज्योतिष, 26 जून 2022: जॉब व व्यवसाय में प्रगति कर सकते हैं यह जन्मांक वाले, यहां देखें 26 जून का अंकफल - Times Now Navbharat
Read More
No comments:
Post a Comment