ख़बर सुनें
उत्तराखंड नवरचना, संपूर्ण स्वतंत्रता अभियान की ओर से स्वावलंबी भारत को लेकर आयोजित गोष्ठी में स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। कहा कि गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को पारंपरिक ज्ञान और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बौराड़ी में आयोजित गोष्ठी में आरएसएस के प्रांत सेवा सह प्रमुख सुरेश सुयाल ने कहा कि पारंपरिक ज्ञान, आयुर्वेद, योग, संस्कृति हमे स्वावलंबी बनाती थी। अभियान के डा. अंकित आर्य ने कहा कि वर्तमान में स्वदेशी के नाम पर लोगों को मिलावटी सामग्री बेची जा रही है। समन्वयक विनोद शर्मा ने कहा कि जल्द ही प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर स्वदेशी अपनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री गोविंद रावत, सतीश थपलियाल, जगत मणि पैन्यूली, अमरीश पाल, शिव सिंह बिष्ट, दीपक रणाकोटी, आनंद प्रकाश घिल्डियाल, मनोज उनियाल आदि उपस्थित रहे।

पारंपरिक ज्ञान और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए करेंगे प्रेरित - अमर उजाला
Read More
No comments:
Post a Comment