Rechercher dans ce blog

Sunday, July 24, 2022

बढ़ती महंगाई से डेकोरेशन व्यवसाय पर प्रतिकूल असर से जताई चिंता.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Author: JagranPublish Date: Sun, 24 Jul 2022 06:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 Jul 2022 06:12 PM (IST)

बढ़ती महंगाई से डेकोरेशन व्यवसाय पर प्रतिकूल असर से जताई चिंता

जागरण संवाददाता, दुमका : दुमका जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन की एक अहम बैठक रविवार को दुमका के एलआइसी कालोनी में हुई। सुनील कुमार साह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में डेकोरेशन के व्यवसाय में व्याप्त समस्याओं के अलावा बढ़ती महंगाई के कारण हो रही परेशानियों पर विस्तार से विमर्श किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी समस्याओं को रखा और इसके निदान की दिशा में आवश्यक पहल किए जाने की रणनीति तय करने को लेकर सुझाव भी दिया। बैठक को संबोधित करते हुए सुनील कुमार साह ने कहा कि पहले दो साल कोविड-19 संक्रमण काल और अब महंगाई के कारण इस व्यवसाय पर काफी असर पड़ रहा है। महंगाई के कारण व्यवसायियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है जिसका सामना करने के लिए सबको एकजुट होने की जरूरत है। बैठक में यह तय किया गया कि एसोसिएशन का तीसरा महाधिवेशन 21 अगस्त को वृहत स्तर पर किया जाएगा जिसमें जिले के हर प्रखंड से जुड़े प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। महाधिवेशन के सफल आयोजन के लिए दिलीप राउत को संयोजक, कमलेश कुमार साह को सह-संयोजक, गणेश जायसवाल, गोपी चौरसिया, पारस वर्मा, सुनील गुप्ता, मो.नाहिर को सलाहकार, बिरेंद्र गुप्ता, कार्तिक दे, मल्लू, तपन मजूमदार, संजीव सिंह एवं मुन्ना खान को तैयारी समिति सदस्य बनाया गया है। बैठक में सुनील पंडित, मुकुल कुमार, अंजन कुमार गुप्ता, राजीव कापरी, पंकज कुमार, संतोष मंडल, मुन्ना यादव, संदीप सिंह, वीरु साह, सुनील सेन समेत कई मौजूद थे।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


बढ़ती महंगाई से डेकोरेशन व्यवसाय पर प्रतिकूल असर से जताई चिंता.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...