Rechercher dans ce blog

Sunday, July 10, 2022

Numerology Today, 11 July 2022: सोमवार को रहेगी इन अंक वालों की बल्ले बल्ले, जानें आपके नंबर का कैसा होगा हाल - Times Now Navbharat

Numerology, Numerology today, ank rashifal, ank rashifal 2022, aaj ka ank rashifal, aaj ka ank rashifal in hindi, Numerology 2022, today ank rashifal, today ank rashifal in hindi, Numerology today in hindi

ank rashifal 11 July 2022 in hindi&nbsp

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 11 July 2022: आज 11 जुलाई 2022 है। 11 का संयुक्त अंक01 की 02 बार पुनरावृत्ति है। 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह अंक 02 यानी चन्द्रमा के जैसा कार्य करेगा।यह लोकप्रियता व समृद्धि का संयुक्त अंक  है। 11-07-2022 का भाग्यांक 06 ही रहेगा। चन्द्रमा सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं।अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा09 हैं। भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र वैभव, ज्ञान,धर्म  ,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 11 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

सूर्य व भाग्य स्वामी शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 06 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक : 03

Weekly Horoscope, 10-16 July 2022

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

चन्द्रमा गुरु का मित्र ग्रह है। संघर्ष के बाद जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ अंक: 09

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

आज का अंक स्वामी  गुरु वहीं दिनांक स्वामी चन्द्रमा है। आज का दिन जॉब व व्यवसाय के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक: 01

Panchang Today 11 July 2022

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

शुक्र व चन्द्रमा सपोर्ट में हैं। भाग्य स्वामी शुक्र आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत दे रहा है। जॉब में नामांक 06 व 09 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ अंक: 07

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में भाग्यांक06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ अंक: 04

Horoscope Today, 11 July 2022

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग रहेगा। शुक्र, बुध व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 05

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में शुक्र कोई नवीन कार्य दे सकता है। जॉब में किसी उच्चाधिकारी तनावग्रस्त रह सकते हैं। स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 06

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी शुक्र है। इस अंक का स्वामी शनि है। शनि व शुक्र मित्र हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा जॉब में उन्नति दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 07

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी शुक्र व्यवसाय को मंगल व चन्द्रमा के सपोर्ट से  नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी शुक्र व आज के अंक स्वामी चन्द्रमा का सहयोग है। मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।  
शुभ अंक: 01 
 

Adblock test (Why?)


Numerology Today, 11 July 2022: सोमवार को रहेगी इन अंक वालों की बल्ले बल्ले, जानें आपके नंबर का कैसा होगा हाल - Times Now Navbharat
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...