Rechercher dans ce blog

Monday, August 8, 2022

Fortis Healthcare का हॉस्पिटल बिजनेस 50% बढ़ने से शेयर में दिखी 3% की रैली - मनी कंट्रोल

हॉस्पिटल सेक्टर के दिग्गज कंपनियों में से एक फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के शेयरों में सोमवार को 3 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। तिमाही आधार पर कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफे में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी के मार्जिन में सुधार नजर आया। जिसके बाद आज शेयर में तेजी नजर आई।

आज एक समय बीएसई पर स्टॉक 2.93 प्रतिशत बढ़कर 272.95 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने शुक्रवार को अपनी Q1 FY23 नतीजों की घोषणा की। अस्पताल व्यवसाय में सुधार दिखा, हालांकि Omicron कंट्रोल होने के कारण डायग्नोस्टिक्स व्यवसाय कमजोर नजर आया।

डीलर्स को इस स्टॉक में 4% की तेजी और दूसरे शेयर में 35 रुपये की गिरावट की उम्मीद

तिमाही आधार पर मुनाफा 87 करोड़ रुपये से 54 प्रतिशत बढ़कर 134 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का मुनाफा एक्सिस कैपिटल के अनुमान से अधिक रहा। हालांकि सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा एक साल पहले की समान तिमाही के 431 करोड़ रुपये से 69 प्रतिशत घट गया।

कंपनी की आय एक साल पहले की तिमाही के 1,410.3 करोड़ रुपये से सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 1,487 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी का EBITDA तिमाही आधार पर पिछली तिमाही के 221 करोड़ रुपये से बढ़कर 252 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि यह सालाना आधार पर 8.8 प्रतिशत कम होकर 275.25 करोड़ रुपये हो गया।

तिमाही आधार पर कंपनी के डायग्नोस्टिक्स व्यवसाय की आय पिछली तिमाही के 372.3 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत घटकर 332.6 करोड़ रुपये हो गई।

PAYTM के शेयर में 5% से ज्यादा का उछाल, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक पर क्या हो आपका निवेश नजरिया

फोर्टिस हेल्थकेयर के चेयरमैन रवि राजगोपाल (Fortis Healthcare Chairman Ravi Rajagopal) ने कहा, "कोविड घटने के साथ डायग्नोस्टिक्स व्यवसाय कम हुआ है लेकिन इसकी तुलना में हमारे अस्पताल व्यवसाय ने एक मजबूत अपट्रेंड दिखाया है।"

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

Adblock test (Why?)


Fortis Healthcare का हॉस्पिटल बिजनेस 50% बढ़ने से शेयर में दिखी 3% की रैली - मनी कंट्रोल
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...