Rechercher dans ce blog

Thursday, August 4, 2022

Horoscope: व्यवसाय में पिछले कार्य को निपटाने के लिए भी समय उत्तम रहेगा, जानिए अपना आज का राशिफल - Dainik Savera Times

मेष
आज के दिन आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यवसाय में पिछले कार्य को निपटाने के लिए भी समय उत्तम रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा रखेंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,लेकिन आपको कुछ नए लोगों से मिलाप करते समय ध्यान देना होगा कि वह आपको किसी धन की स्कीम में ना फंसा लें। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ पड़ सकता है।

वृष
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको अपने कुछ पुराने निवेशकों से मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपको आर्थिक स्थिति की चिंता नहीं सताएगी। आप अपने साथी की बातों को समझेंगे और उनसे कुछ प्यार भरी बातें करेंगे,तभी उनका कोई पिछला लड़ाई झगड़ा सुलझ पाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी गलत कार्य के लिए दंड भी किया जा सकता है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

मिथुन
आज आपको अपने रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा,तभी आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मीठी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। मित्र भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है। आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निवेश के लिए जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी।

कर्क
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको व्यवसाय से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। साहित्यकारों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में आपको मन मुताबिक धन लाभ मिलेगा और परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह समाप्त होगी। जो युवा पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई की तलाश कर रहे हैं,तो उन्हें भी कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

सिंह
आज का दिन आपके भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको अचानक किसी कार्य के पड़ने के कारण अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ेगा। मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बढ़ते हुए खर्चे आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं,जिनपर आपको लगाम अवश्य लगानी होगी। भाई आपकी हर संभव मदद करेंगे,जिसके कारण आपके बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।

कन्या
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपको अपने साले व बहनोई को धन उधार देना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर दे,क्योंकि वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है। आपको पिताजी की किसी बात का बुरा लग सकता है,लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कह पाएंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत है,उन्हें अपने कामों को ध्यान पूर्वक करना होगा,नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है।

तुला
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुनहरे पल व्यतीत करेंगे और बुद्धि विवेक से व्यवसाय की काफी सारी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको घर के सदस्यों के साथ बैठकर चर्चा करनी होगी,जिसके बाद आपको एक नया आइडिया आएगा। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें बहुत सोच-विचार कर धन लगाना होगा,नहीं तो वह डूब सकता है। आपको किसी भी कठिन परिस्थिति में हिम्मत हारने से बचना होगा और उसका डटकर सामना करना होगा।

वृश्चिक
आज आप कार्यक्षेत्र में किसी नए परिवर्तन को कर सकते हैं,लेकिन आपको कामकाज में थोड़ी गंभीरता अवश्य बनाए रखनी होगी। यदि आपने किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा किया,तो वह आपके लिए कोई बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपको अपने मन में चल रही समस्याओं का जिक्र जीवनसाथी से करना होगा, क्योंकि वह आपकी इस समय मदद कर सकती हैं।

धनु
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। व्यापार में आज नए-नए तरीके से धन कमाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके मन में पैसे को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। किसी नवीन व्यवसाय को करने की यदि योजना बना रहे थे तो वह भी सफल होगा। जीवनसाथी से आपको हर संभव मदद मिलती दिख रही है। आपको कीमती वस्तुओं को खरीदने से पहले अपनी जेब का ख्याल रखना होगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए उत्तम सम्पति के संकेत दे रहा है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में काफी हद तक सफल रहेंगे,क्योंकि आपका कुछ रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है,जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको अपनी प्रतिभा व योग्यता को साबित करने का अवसर मिलेगा। आपकी अपने किसी परिचित या मित्र से मुलाकात होगी।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा,इसलिए आपको धन का निवेश भी दिल खोल कर करना चाहिए,क्योंकि आपको आप उत्साह पूर्वक व्यवसाय की कुछ योजनाओं को पूरा करेंगे,जिनसे आप लाभ भी अवश्य कमाएंगे। आपके कुछ पुराने निवेशों से आपको अच्छा रिटर्न मिलने की पूरी संभावना है,जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं,उन्हे कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जो युवा नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें कोई बेहतर विकल्प हाथ लगेगा।

मीन
आज का दिन आप अपनी पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजने में व्यतीत करेंगे और विद्यार्थियों को इधर उधर की बातों में ध्यान लगाने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आपकी वाणी आपके लिए एक वरदान है,जिससे आप लोगों से प्यार से पेश आएंगे और अपने काफी काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आप कुछ नए कपड़ों की खरीदारी भी कर सकते हैं,जिसे देखकर आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे ईष्या करेगा।

Adblock test (Why?)


Horoscope: व्यवसाय में पिछले कार्य को निपटाने के लिए भी समय उत्तम रहेगा, जानिए अपना आज का राशिफल - Dainik Savera Times
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...