Rechercher dans ce blog

Saturday, August 6, 2022

Numerology Today, 07 August 2022: संघर्ष के बाद धन और आर्थिक प्रगति का प्रतीक है सात अंक, जानिए अपना शुभ अंक - Times Now Navbharat

ank rashifal 07 August 2022 in hindi, Numerology 07 August 2022 in hindi, Numerology today 04 August 2022

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 07 August 2022&nbsp

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 07 August 2022: आज 07 अगस्त 2022 है। 07 का  अंक संघर्ष के उपरांत धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। यह केतु का अंक है। यह  अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 07-08-2022का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। केतु, शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01,02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Horoscope Today, आज का राशिफल 07 अगस्त 2022

Aaj ka Ank Rashifal : 07 August 2022

जन्मांक01 अंक राशिफल
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी ग्रह गुरु व इस अंक का स्वामी ग्रह सूर्य है। केतु का सपोर्ट है। जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 03 व मित्र 09 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। श्वांश से सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक-09

जन्मांक02 अंक राशिफल
जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-01

जन्मांक03 अंक राशिफल
गुरु व मित्र चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। केतु व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।  
शुभ अंक-07

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 07 अगस्त 2022

जन्मांक04 अंक राशिफल
भाग्यांक 03 मीडिया व आई टी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-08

जन्मांक 05 अंक राशिफल
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 04 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 07

जन्मांक 06 अंक राशिफल
आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 03 का सहयोग मिलेगा। लीवर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-03

जन्मांक07 अंक राशिफल
अंक स्वामी केतु व भाग्य स्वामी गुरु का सपोर्ट है। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में कोई बड़ी सफलता है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में लीवर  के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-03

जन्मांक08 अंक राशिफल
आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व केतु बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं । स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।  
शुभ अंक-06

जन्मांक 09 अंक राशिफल
जॉब व व्यवसाय-  जॉब में भाग्य स्वामी गुरु व अंक स्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय व जॉब को लेकर गुरु मंगल करेंगे। नेत्र विकार की संभावना है। सूर्य उपासना करें।
शुभ अंक-02

Adblock test (Why?)


Numerology Today, 07 August 2022: संघर्ष के बाद धन और आर्थिक प्रगति का प्रतीक है सात अंक, जानिए अपना शुभ अंक - Times Now Navbharat
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...