बड़वाह7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जवाहरलाल नेहरू शासकीय कालेज बड़वाह में उद्यमिता विकास केंद्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) ने मंगलवार को उद्यमिता विकास शिविर का आयोजन किया। इसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत युवाओं को स्वरोजगार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अपना रोजगार स्वयं कैसे सेटअप करें। बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अभय कुमार ने भी स्वरोजगार को लगाने के लिए बैंकों से किस प्रकार से ऋण लिया जा सकता है।
इस संबंध में उन्होंने विस्तारपूर्वक समझाते हुए कहा कि सबसे पहले तो अपना विजन के साथ अपना प्रोजेक्ट तैयार कर किसी भी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर वह फाइल देकर ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। रमेश जोशी चेंबर ऑफ कॉमर्स, संरक्षक ने कहा कि हमारे इस सेटअप को 20 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। यह सेटअप राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करता है।
इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना होता है। हमारे यहां 300 युवकों में से 200 युवकों ने कंप्यूटर लेखा का प्रशिक्षण लिया है, जो आजकल कई जगह पर अपना काम कर रहे हैं। बड़वाह एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभर कर सामने आया है, जबकि सनावद व्यापार की दृष्टि से उत्तम माना जा रहा है। अगर हम अपना स्वयं का व्यवसाय करते हैं तो हम अधिक से अधिक समय अपने परिवार को दे पाएंगे।
इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. गगनदीप कौर ने किया। कार्यक्रम का आभार स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. सत्य प्रकाश जाधम ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार शर्मा, प्रो. सुशील कुमार जयसवाल, प्रो. गोविंद वास्केल, प्रो. आभा श्रीवास्तव, प्रो. रजनी खेडेकर और अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यूनिक सेलिंग प्वाइंट के साथ कस्टम को टारगेट करे
सफल उद्यमी के रूप में आशीष शर्मा और सन्मति जैन, देवांशी हेल्थ एंड हर्बल के बारे में विद्यार्थियों से विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि हमें सबसे पहले किसी भी कार्य को करना है, तो पहले हमें विश्वास होना बहुत जरूरी है। इसके बाद किसी भी काम को शुरू करने के लिए हमें एक आइडिया या विचार के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
संस्था प्रमुख डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि आज के युवाओं को स्वरोजगार के लिए स्वयं को तैयार होना होगा। उधमिता विकास केंद्र मध्य प्रदेश (सेडमैप) के जिला समन्वयक सुदर्शन दुबे ने बताया कि सनावद में फूड क्लस्टर यूनिट का जल्द ही शुभारंभ होने वाला है। फूड क्लस्टर के विकास से बड़वाह और सनावद के स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।


शासकीय कॉलेज में उद्यमिता विकास शिविर: विद्यार्थियों को सिखाए व्यवसाय के गुर, अतिथि बोले- बैंक ऋण से करें व... - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment