Rechercher dans ce blog

Tuesday, December 20, 2022

क्या होगा जब शनि करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, किन राशियों की होगी ऐश - Webdunia Hindi

17 जनवरी 2023 को शनि ग्रह की स्वयं की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह शनि की मूल त्रिकोण राशि है। कुंभ में प्रवेश के साथ ही शश योग भी बन रहा है। करीब 30 साल बाद ऐसी घटना घट रही है जिससे शश महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 5 राशियों तो किस्मत खुलने वाली है।

4 राशियों की होगी ऐश- मेष, वृषभ, धनु और कुंभ।
7 राशियों के लिए शनि का गोचर होगा शुभ:
1. मेष राशि : मेष राशि में इस समय राहु का गोचर है और अगले साल बृहस्पति का गोचर होगा। शनि मेष राशि के एकादश भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में धन संपत्ति को लेकर आपकी किस्मत चमक जाएगी। इससे नौकरी, करियर और व्यापार में उन्नति मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।
2. वृषभ : शनि आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे जिससे कार्यस्थल पर आपको प्रगति देखने को मिलेगी। शनि आपकी दशम और नवम भाव के स्वामी भी है। ऐसे में आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा और सभी तरह के अटके कार्य पूर्ण भी होंगे। आपकी राशि के स्वामी शुक्र है जिसकी शनि से बनती है। ऐसे में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
3. मिथुन : शनि आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप हर कार्य में सफल होंगे। यह गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ होगा। अचानक से धनलाभ होगा। मिथुन राशि वालों को शनि की ढैया से मुक्ति मिलेगी
4. कन्या राशि : शनि आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा तब आपको शश योग का लाभ मिलेगा। इसे आपके सभी शत्रु परास्त होंगे। रोग से भी छुटकारा मिलेगा। आपमें साहस और पराक्रम बढ़ेगे। सभी कार्यों से बाधाएं हटेंगी। कानूनी मामलों में विजय होंगे। नौकरी या व्यापार में भी सफलता मिलेगी।
5. तुला : शनि का गोचर शुभ रहने वाला है। छात्रों के लिए सकारात्मक समय दिखाई दे रहा है। नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में तरक्की मिलेगी। मनचाही नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि में आप एक अच्छा सौदा करने में सक्षम रह सकते हैं।
5. धनु : शनि आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। शनि गोचर के साथ ही आपको शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल जाएगी। आपको निवेश में लाभ मिलेगा और धन की बचत भी होगी। 17 जनवरी 2023 को धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
7. मकर : शनि आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में शश योग के कारण आपके खर्चों पर लगाम लगेगी। धन की आवक बढ़ेगी। आमदानी अर्जित करने में आप सफल होंगे। बचत भी होगी। पारिवारिक जीवन में आपने मधुरता और सामंजस्यता बढ़ा ली तो किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। शनि के मंदिर कार्य न करें।
8. कुंभ राशि : आपकी राशि के लग्न भाव में शनि का गोचर होगा जो आपके स्वभाव के साथ ही आपकी किस्मत भी बदल देगा। आपको पूराने रोग से मुक्ति मिलेगी। पैतृत संपत्ति का निपटारा होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा।
4 राशियों पर होगा मिलाजुला असर | Zodiac sign :
1. कर्क : शनि आपकी राशि के सातवें भाव में स्थिति रहेगा। इस अ‍वधि के दौरान दांपत्य जीवन में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। व्यवसाय में भी तालमेल नहीं होने के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी में सहयोगी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। वाद-विवाद, कोर्ट-कचहरी से आपको बचकर रहना होगा।
2. सिंह : शनि का गोचर आपकी राशि के छठे भाव में होगा। इस अवधि के दौरान आप कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी से छोटी-मोटी बातों पर विवाद हो सकता है। व्यवसाय और नौकरी में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे।
3. वृश्चिक : शनि का कुंभ में गोचर होगा जो सुख और सुविधाओं में कमी ला देगा। आपको कठिन परिश्रम करने के बाद ही सफलता मिलेगी। अनावश्यक चीज़ों में अधिक खर्च कर सकते हैं। यह अवधि मिलेजुले परिणाम वाली होगी।
4. मीन : शनि के कुंभ में गोचर के दौरान कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है चूंकि इस अवधि में आपके खर्चे आपकी आमदनी से ज़्यादा हो सकते हैं। आपको घटना और दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा। हालांकि छात्रों के लिए यह गोचर अनुकूल है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Adblock test (Why?)


क्या होगा जब शनि करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, किन राशियों की होगी ऐश - Webdunia Hindi
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...