मंदसौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

मंदसौर के युवा किसान ने सरकारी योजना का लाभ उठाते हुए घर का व्यवसाय शुरू किया अब उसे हर दिन अच्छी आय प्राप्त हो रही है। किसान ने पांच वर्ष के लोन लिया था अच्छी आय के चलते लोन तीन वर्षों ही पूरा कर दिया। यह कहानी है मल्हारगढ़ के किसान संजय कुमार मोड़ की जिनके लिए आचार्य विद्यासागर योजना खुशहाली लेकर आई है।
किसान ने बताया कि उनको पशु चिकित्सालय डॉ बोहरा के माध्यम से आचार्य विद्यासागर योजना के बारे में जानकारी मिली थी। योजना के बारे में जानकारी प्राप्त होने के बाद इन्होंने पशु पालन का व्यवसाय करने के लिए लोन लिया। लोन के माध्यम से किसान को 3 लाख 92 हजार रुपए लोन के रूप मील जिन्हें पांच सालों में जमा करवाना था। लोन के रूप से किसान ने 5 जर्सी गाय खरीदी।
पशुपालन का व्यवसाय इतना अच्छा चला कि उन्होंने 3 वर्ष में ही लोन के सारे पैसे जमा कर दिए। किसान संजय बताते है कि इनकी एक गाय सुबह और शाम दोनों समय मिलाकर लगभग 15 लीटर दूध देती है। पशुपालन के द्वारा इनके परिवार को रोजगार मिला। परिवार के सदस्य भी इसमें सहयोग करते है। अब कहीं और रोजगार के लिए जाने की आवश्यकता नहीं है।
साथ ही किसान के पास 10 बीघा जमीन है। जहां पर जैविक खाद भी पशुपालन के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो जाती है। अब इन्हें रासायनिक खाद लेने की भी आवश्यकता नहीं है। किसान संजय ने बताया कि अन्य किसान भाइयों को सरकार की किसान कल्याण योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए तथा अपनी तरक्की की राह को और आसान बनाना चाहिए।

सरकारी योजना से किसान को मिला लाभ: लोन लेकर पशुपालन शुरू किया, अब हर दिन दूध व्यवसाय से हो रही अच्छी आय - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment