धौलपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
![महिलाओं काे जानकारी देते वक्ता । - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/01/28/orig_1_1674861564.jpg)
महिलाओं काे जानकारी देते वक्ता ।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा सरमथुरा मे स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठन एवं क्लस्टर फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे डीडीएम नाबार्ड राजेश कुमार मीणा ने मंजरी फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन से संचालित संघ फॉर एमपावरमेंट एंड लाईवलीहुड फेडरेशन सरमथुरा से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को समूह गठन के उद्देश्य, पंचसूत्र की पालना, बैंक से जुड़ाव तथा ऋण के माध्यम से आजीविका संबर्धन पर प्रकाश डाला।
डीडीएम नाबार्ड ने स्वयं सहायता समूह के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार एवं नाबार्ड द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए ऋण के माध्यम से आजीविका संवर्धन पर जोर दिया।
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने हुनर एवं रुचि के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर बैंक से ऋण लेकर अपना खुद का व्यवसाय लगा कर आजीविका संवर्धन कर सकती है। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम बन सकेंगी।
स्वयं सहायता समूह के माध्यम से वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन एवं केंद्र सरकार द्वारा बैंक के माध्यम से चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा स्कीमों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर लाभ वंचित लोगों तक पहुचाने पर जोर दिया। मंजरी फाउंडेशन के सत्येंद्र सेंगर द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की रुचि एवं हुनर के आधार पर प्रशिक्षण की जरूरत पर चर्चा की।
राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी: बैंक से ऋण लेकर महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू करें : राजेश कुमार - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment