बांका16 घंटे पहले
बांका में आमने-सामने दो बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक मछली व्यवसाय की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है। मछली बेच कर घर लौटने के क्रम में दुर्घटना हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है।
घटना शनिवार देर संध्या 7:45 की है। जानकारी के अनुसार बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 दिघी पोखर गांव निवासी सोनू कुमार मछली व्यवसाई का काम कर घर का पालन-पोषण करता था। प्रत्येक दिन की तरह शनिवार को भी सोनू अमरपुर थाना क्षेत्र के पानी टंकी के समीप मछली बेचने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी क्रम में अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग के बंगाली टोला के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने मछली व्यवसाई के बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें मछली व्यवसाय सोनू कुमार गंभीर रूप से खून से लथपथ होकर जख्मी हो गया। जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर द्वारा उपचार करने के बाद डॉक्टर ने मछली व्यवसाई को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल परिसर में ही रोने की चीत्कार से माहौल ग़मग़ीन हो गया। घटना की सूचना के बाद मृतक मछली व्यवसाई के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
![मृतक सोनू कुमार की फाइल फोटो](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/03/18/67b90842-23bc-4d9a-9be2-250db2f31332_1679151087570.jpg)
मृतक सोनू कुमार की फाइल फोटो
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि आमने-सामने दो बाइक की भिड़ंत में मछली व्यवसाई बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
अमरपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक मछली व्यवसाई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बांका में हुई तेज रफ्तार दो बाइक की टक्कर: सड़क हादसे में मछली व्यवसाय की हुई मौत, मछली बेच कर लौट रहा था घर - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment