![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/11/db_1604320813.png)
डोंगरगांव21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ग्राम कोकपुर एकता ग्राम संगठन का वार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें गांव के 28 समूहों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। एकता ग्राम संगठन की सदस्यों ने अपना वार्षिक आय व्यय का लेखा-जोखा भी दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। ग्राम कोकपुर सरपंच ठाकुर राम ने कहा कि बिहान संगठन की महिलाओं ने असंभव काम को भी संभव बना दिया है।
संगठन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ग्राम की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुआ है। जनपद सदस्य वीरेंद्र साहू ने कहा कि बिहान समूह ने महिलाओं को सबल बना दिया है। महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हुई है। समूह से लोन लेकर महिलाओं ने अपना व्यवसाय शुरू कर दिया है। जिससे उनको आर्थिक लाभ भी हो रहा है।
जिला पंचायत सदस्य जागृति यदु ने कहा कि महिलाएं केंद्र शासन की इस योजना से सशक्त हुई हैं। भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं चल रही है जिनकी जानकारी सब को होनी जरूरी है। अधिवेशन में ठाकुर राम साहू, दौवा राम, कृपा राम साहू, संतोष सिन्हा, नरेश साहू, दरबार साहू, नोहर साहू, टुम्मन साहू, मुकेश सिन्हा, आबिदा बेगम, प्रीति ठाकुर मौजूद थी।
एकता ग्राम संगठन का वार्षिक अधिवेशन: महिलाओं ने समूह से लोन लेकर शुरू किया व्यवसाय - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment