![](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2022/02/13/750x506/money-new_1644752630.jpeg)
Tree Farming Business Ideas: देश में एक बड़ी आबादी की आमदनी का स्त्रोत कृषि से जुड़ा है। करोड़ों किसान खेती किसानी से अपनी आजीविका चला रहे हैं। गौरतलब बात है कि देश में आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। ऐसे में इन किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। वहीं आज हम किसानों को कुछ खास पेड़ों के व्यवसाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करके वे अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। देश में कई किसान इन पेड़ों के व्यवसाय से अच्छी खासी आमदनी कर रहे हैं। आज जिन पेड़ों के व्यवसाय के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। उनकी लकड़ियों की काफी मांग बाजार में है। ऐसे में ट्री फार्मिंग का यह बिजनेस आइडिया आपके लिए एक शानदार कमाई का जरिया बन सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
सफेदा का पेड़
सफेदा के पेड़ की सबसे खास बात यह है कि इसकी खेती आप किसी भी जलवायु में कर सकते हैं। यह हर जलवायु में अपना विकास कर लेता है। इस पेड़ की खेती के साथ साथ आप इसके पेड़ के बीच में दूसरी फसलों की खेती भी कर सकते हैं।
इस बात का खास ध्यान रखें कि सफेदा का पेड़ काफी ज्यादा मात्रा में भूजल का दोहन करता है। इसकी खेती करने से भूजल के नीचे जाने की बहुत बड़ी संभावना रहती है। अगर आप 1 एकड़ भूमि पर दस सालों के लिए सफेदा के पेड़ की खेती करते हैं। ऐसे में आप आसानी से 1 करोड़ रुपये तक की कमाई इससे कर सकते हैं।
सागवान का पेड़
सागवान के पेड़ की लकड़ी को मजबूती के लिए काफी जाना जाता है। ऐसे में इसकी लकड़ी को बड़े पैमाने पर लोग खरीदना पसंद करते हैं। आप इस पेड़ की खेती करके भी खूब सारा पैसा कमा सकते हैं।महोगनी
इस पेड़ की लकड़ी काफी लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। इस पेड़ की लकड़ी पर पानी का भी असर नहीं होता है। इस कारण बाजार में काफी ज्यादा डिमांड इसकी होती है। ऐसे में इस पेड़ की खेती करके भी आप बंपर कमाई कर सकते हैं।
Business Ideas: इन पेड़ों के व्यवसाय से आप कर सकते हैं बंपर कमाई, कम समय में बन सकते हैं अमीर - अमर उजाला
Read More
No comments:
Post a Comment