![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/11/db_1604320813.png)
अम्बाला सिटी2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राजा पार्क कैंट के रहने वाले रोहित कौशिक से टावर व्यवसाय में निवेश के नाम पर 20.40 लाख की धोखाधड़ी हो गई। रोहित की शिकायत पर थाना सेक्टर-9 में नई दिल्ली निवासी प्रिया अग्रवाल व इशांत के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया।
रोहित ने बताया कि वह राजीव अग्रवाल के माध्यम से उनकी बेटी प्रिया अग्रवाल को 2017 से जानता था। जिसने उसे अपने मोबाइल टावर निर्माण के व्यवसाय में पैसा निवेश करने के लिए प्रेरित किया। जिसने उसे कहा कि उसे कच्चा माल खरीदने के लिए निवेश की जरूरत है। जिसने उसे कहा कि निवेश की गई कुल राशि पर 3 प्रतिशत मासिक की दर से रिटर्न देगी। जिन्होंने बताया कि उसकी कंपनी रिलायंस, एयरटेल जैसी बड़ी मोबाइल कंपनियों के साथ गठजोड़ है।
जब वह अम्बाला आई तो उसने इशांत का परिचय अपने पार्टनर के तौर पर कराया था। इससे उनकी मुलाकात सेक्टर-9 की मार्केट में हुई थी। उन्हें जनवरी-2018 में 8 लाख रुपए नकद दिए। इसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उससे कुल 15 लाख की राशि वसूल ली थी और उसे वादे के मुताबिक रिटर्न नहीं दिया। मूल राशि के अलावा 5.40 लाख रुपए रिटर्न/ब्याज राशि शामिल है। कुल 20.40 लाख की उससे धोखाधड़ी की गई।
टावर निर्माण व्यवसाय के नाम पर 20.40 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 2 पर केस दर्ज - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment