Rechercher dans ce blog

Wednesday, September 13, 2023

दवा व्यवसाय में सतर्कता व सावधानी बरतना दोनों ही अनिवार्य: विश्वकर्मा - Dainik Bhaskar

अतरी3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अतरी|प्रखंड क्षेत्र के टेउसा बाजार में रविवार को जीसीडीए के तत्वावधान में दवा विक्रेता संघ का चुनाव कार्य सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में अतरी, मोहड़ा, बथानी और सरबहदा के दवा विक्रेताओं ने भाग लिया। शुभारंभ थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने दीप जलाकर किया गया। इसके बाद थानाध्यक्ष को बुके और अंग वस्त्र देकर संघ के लोगों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि इस व्यवसाय में सतर्कता और सावधानी दोनों अनिवार्य है।

बिहार में नशामुक्ति लागू है वैसे स्थिति में दवा विक्रेताओं को काफी सावधानी से काम करना होगा ताकि युवाओं को नशे की दवा का प्रयोग से बचाया जा सके। चुनाव कार्य सम्पन्न कराने के लिए गया जिला विक्रेता संघ के संरक्षक प्रभात कुमार सिन्हा, मगध जोन के संगठन मंत्री महेंद्र शर्मा, बिहार रिटेल प्रभारी सत्येन्द्र जी, जिला अध्यक्ष संजय जमुआर, कोषाध्यक्ष अभय कुमार और जिला संगठन मंत्री मनोज कुमार आए हुए थे। इसके बाद इन्हीं लोगों की देख-रेख में चुनाव कार्य कराया गया।

संगठन के सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ। जिसमें पुरुषोत्तम प्रसाद को अध्यक्ष, आशीष कुमार उपाध्याय, अवधेश कुमार लल्लू सचिव, अनिल कुमार कोषाध्यक्ष, शुभेंदु गौरव-सह सचिव, सुनील कुमार-संगठन मंत्री और उपेन्द्र कुमार वर्मा को संरक्षक के रूप में चयन किया गया।

Adblock test (Why?)


दवा व्यवसाय में सतर्कता व सावधानी बरतना दोनों ही अनिवार्य: विश्वकर्मा - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...