
हाइलाइट्स
विल्फ्रेडो परेटो ने 1904 में दिया यह सिद्धांत.
मटर के पौधों से दिमाग में आया ये रूल.
80-20 का नियम प्रोडक्टिविटी बेहतर करने में कारगर.
नई दिल्ली. किसी भी बिजनेस को सफल बनाने का एक सबसे आसान तरीका है कि अपने बेस्ट एसेट को पहचान कर उनको जितना संभव हो सके अधिक-से-अधिक यूटिलाइज किया जा सके. यही काम 80-20 का नियम करता है. इसे परेटो सिद्धांत भी कहते हैं. इसे 1906 में इटली के अर्थशास्त्री विल्फ्रेडो परेटो ने दुनिया को दिया था. पहले इसका इस्तेमाल मैक्रोइकोनॉमिक्स में वेल्थ डिस्ट्रीब्यूशन के लिए किया गया था. इसके बाद इसे बिजनेस व वाणिज्य से जुड़े और कामों में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है.
यह नियम एक गार्डन से निकला था. दरअसल, परेटो ने देखा कि मटर उगाने के लिए उन्होंने जो गमले लगाए हैं उनमें से केवल 20 फीसदी में से ही 80 फीसदी मटर उग रहे हैं. इसका मतलब है कि बाकी 80 फीसदी गमले केवल 20 फीसदी ही उत्पादन कर रहे हैं. इसी को लेकर परेटो ने यह दिखाया कि इटली में सिर्फ 20 फीसदी लोगों के पास इटली की कुल वेल्थ का 80 फीसदी है. 1940 में डॉ. जोसेफ जुरान ने इसे बिजनेस प्रोडक्शन के क्वॉलिटी कंट्रोल में अप्लाई किया. उन्होंने पाया कि प्रोडक्शन में जो 80 फीसदी डिफेक्ट आ रहे हैं उसके पीछे प्रोडक्शन मैथड की केवल 20 फीसदी परेशानिया हैं. अगर कंपनी इन 20 फीसदी समस्याओं को निपटा ले तो प्रोडक्शन लगभग 100 फीसदी दुरुस्त हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- बर्बादी की कगार पर पहुंचे उद्योगपति, कभी थी अथाह-दौलत शोहरत, अब पैसा और नाम दोनों डूबा
हर बिजनेस में आएगा काम
यह कोई बहुत जटिल रूल नहीं है. इसका इस्तेमाल किसी भी बिजनेस के लिए किया जा सकता है. एक छोटी सी दुकान से लेकर एक बड़ी फैक्ट्री तक यह नियम लागू हो सकता है. यह कई तरह से अमल में लाया जा सकता है. प्रोडक्शन, सेल, कमाई या मुनाफा इस तरीके से बढ़ाया जा सकता है. मसलन, आप अगर कोई दुकान चलाते हैं तो आप यह देख सकते हैं कि आपके कौन से प्रोडक्ट्स हैं जिनकी बिक्री से आपके की कुल कमाई का सर्वाधिक हिस्सा निकल रहा है. साथ ही ऐसे कौन से प्रोडक्ट्स हैं जो कमाई में ना के बराबर योगदान दे रहे हैं लेकिन आप उनकी परचेस पर पैसा खर्च कर रहे हैं. इस तरीके से आप उस प्रोडक्ट निकाल बाहर करके अपनी लागत घटा और मुनाफा बढ़ा सकते हैं.
आसान शब्दों में समझें
बहुत आसान शब्दों में अगर समझें तो 80-20 नियम यह बताता है कि आपको किस जगह ध्यान केंद्रित करना है और किस जगह नहीं. इससे आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है और आप गैर-जरूरी चीजों में अपना वक्त, पैसा और ऊर्जा खर्च नहीं करते हैं. यह केवल बिजनेस ही नहीं जीवन में अन्य कई क्षेत्रों में लागू किया जा सकता है.
.
Tags: Business news, Business news in hindi, Earn money, Money Making Tips
FIRST PUBLISHED : December 15, 2023, 06:48 IST
बिजनेस में लगाइए गए 80/20 का रूल, घाटा घटेगा, मुनाफा बढ़ेगा, छोटे-बड़े हर व्यापार में होगा लागू - News18 हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment