- Hindi News
- National
- जिले में छह हजार एकड़ क्षेत्र मत्स्य पालन व्यवसाय के रूप में चिह्नित
6 वर्ष पहले
- कॉपी लिंक
सीएमने सीएम घोषणाओं के साथ ही सीएम विंडो विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उपायुक्त सोनल गोयल ने सीएम तथा कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को जिला में चल रही योजनाओं से अवगत कराया। बैठक में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि झज्जर जिले में करीब छह हजार एकड़ को मत्स्य पालन व्यवसाय के रूप में चिह्नित किया गया है। जलभराव वाले क्षेत्रों में किसानों के सहयोग से मत्स्य विभाग इस योजना को मूर्त रूप देगा ताकि किसान परंपरागत खेती के साथ ही जलभराव की समस्या के समाधान के रूप में मत्स्य पालन व्यवसाय को अपना सकें। बैठक में रोहतक मंडल आयुक्त चंद्रप्रकाश, उपायुक्त सोनल गोयल, एसएसपी बी.सतीश पालन, एएसपी हिमांशु गर्ग, एडीसी नरेश नरवाल, बिजेंद्र दलाल, जिला परिषद चेयरमैन परमजीत सौलधा, योगेश सिलानी, एसडीएम झज्जर प्रदीप कौशिक, एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम बेरी संजय राय, एसडीएम बादली त्रिलोकचंद जिला परिषद सीईओ शिखा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
Top Cities
Trending Topics
Our Group Site Links
जिले में छह हजार एकड़ क्षेत्र मत्स्य पालन व्यवसाय के रूप में चिह्नित - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:
Post a Comment