Rechercher dans ce blog

Wednesday, December 13, 2023

शिक्षक नहीं बन पाए तो खेती को ही चुना अपना व्यवसाय, अब सात बीघे में खेती कर इतनी कर रहे कमाई - News18 हिंदी

आलोक कुमार/गोपालगंज : अक्सर कहा जाता है की खेती घाटे का सौदा होता है. किसानों के मुंह से अक्सर इस बात को सुना जाता है कि काफी परेशान हैं. खेती से आमदनी नही हो पा रही है. लेकिन गोपालगंज जिला अंतर्गत बरौली प्रखंड स्थित फुलवरिया गांव के रहने वाले किसान रामाजी प्रसाद कुशवाहा एक ऐसे सफल किसान हैं, जिन्होंने खेती को अपना व्यवसाय बना कर खुद और परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर रहे है.

ये पिछले 20 वर्षों से लगभग सात बीघा में मौसम अनुकूल सब्जी की खेती कर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं. किसान रामजी कभी मन में शिक्षक बनने का ख्वाब पाले थे, लेकिन परिवार की माली हालत अच्छी नहीं होने के कारण आगे की पढ़ाई नही कर सके और पिता के हाथों को मजबूत करने में जुट गए. आलम यह है कि ये किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन हुए हैं.

पैसे के अभाव में सपना नहीं हो सका पूरा तो करने लगे खेती

रामाजी ने बताया कि परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण इंटर तक की ही पढ़ाई कर पाए. इच्छा थी कि आगे की पढ़ाई कर एक अच्छे शिक्षक बने, लेकिन पैसे के अभाव में ना हीं आगे की पढ़ाई कर पाए और ना हैं कोई नौकरी. जिसके कारण पिता के हाथों को मजबूत करने में लग गए. पिता के साथ खेत में काम करना शुरू कर दिया. जिससे परिवार की आमदनी के साथ खेती का दायरा भी बढ़ने लगा.

किसान रामाजी ने बताया कि इस सीजन में गोभी के खेती लगभग सात बीघा में किए हैं. इसका सीड तैयार कर बिहार, यूपी, बंगला, आसाम और झारखंड में सप्लाई करते हैं. जिससे लगभग पांच से सात लाख की सालाना कमाई हो जाती है.

किसान एक ही फसल की खेती पर न रहे निर्भर

किसान रामजी ने बताया कि इसी खेती के सहारे बेटा को कोटा में पढ़ा रहे हैं. खेती कर के काफी खुशी मिलती है और इससे संतुष्ट भी हैं. रामाजी अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करने में लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि गोभी की खेती करने में पूरी तरह से देसी खाद का इस्तेमाल किया है. अन्य किसानों को भी प्रेरित करते हुए बताया कि किसान एक प्रकार के खेती पर निर्भर नहीं रहें.

समय अनुकूल उन्नत सब्जियों की खेती से लाभ कमा सकते हैं. किसानों को इन उन्नत तकनीक से सीख लेनी चाहिए. एक हीं फसल पर निर्भर रहने के बजाय, जिसमें ज्यादा लाभ मिले उसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमाना चाहिए.

Tags: Bihar News, Gopalganj news, Local18

Adblock test (Why?)


शिक्षक नहीं बन पाए तो खेती को ही चुना अपना व्यवसाय, अब सात बीघे में खेती कर इतनी कर रहे कमाई - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...