भरतपुरPublished: Dec 16, 2023 11:51:32 pm
पीएम विश्वकर्मा योजना, पोर्टल या एप पर करना होगा पंजीयन, योजना में बेसिक ट्रेनिंग के बाद दो चरणों में मिलेगा 3 लाख का ऋण, औद्योगिक उपकरण टूलकिट खरीदने के लिए मिलेगी 15 हजार की आर्थिक सहायता art will be appreciated
कला की होगी कद्र पारम्परिक व्यवसाय से जुड़े कारीगर व शिल्पकारों को मिलेगा संबल
डीग. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पारम्परिक व्यवसाय से जुड़े कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए अच्छी खबर है। उनके उत्थान के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लागू की गई है। योजना के तहत कारीगरों एवं शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा पोर्टल या कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना के तहत कारीगरों व शिल्पकारों को उनकी कला से संबंधित प्रमाण पत्र एवं आईडी कार्ड जारी होगा, जिसके माध्यम से विश्वकर्मा के रूप में कारीगर की पहचान स्थापित होगी। योजना का मकसद ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पारम्परिक व्यवसाय से जुडे बढ़ई, लोहार, सुनार, मूर्तिकार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, तालाब बनाने वाले, अस्त्रकार, पत्थर तोडऩे वाले, नाव निर्माता, टोकरी, चटाई व झाडू बनाने वाले आदि 18 प्रकार के विभिन्न कारीगरों एवं शिल्पकारों के उत्पादों एवं सेवाओं को बढ़ावा देना।
कला की होगी कद्र पारम्परिक व्यवसाय से जुड़े कारीगर व शिल्पकारों को मिलेगा संबल - Patrika News
Read More
No comments:
Post a Comment