Rechercher dans ce blog

Saturday, April 3, 2021

वकालत का व्यवसाय भरोसे की बुलंदी पर है : न्याय मंत्री - दैनिक जागरण

सुलतानपुर : वकालत का पेशा भरोसे की बुलंदी पर है इसीलिए लोग सादे कागज पर दस्तखत कर देते है। शताब्दी समारोह पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास की याद कराता है। यह बात प्रदेश के विधि व न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को कहीं। वे बार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में बोल रहे थे।

अधिवक्ता संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर पं.रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि टीन व छप्पर हटाना व हर कचेहरी में चेंबर बनाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने वकीलों से कहा कि आपसी विवाद के बाद न्यायिक कार्य से विरत रहना ठीक नहीं। हड़ताल करने से पहले वार्ता कर लें तो समस्या का निराकरण हो सकता है। जिला जज संतोष राय ने कहा कि सभी व्यवसाय व नौकरियों की शुरुआत प्रशिक्षण से होती है, लेकिन अधिवक्ता पेशे में ऐसा नहीं है। जो सीनियर के साथ रहकर देखते हैं सीखते हैं वही प्रशिक्षण है। वकालत में लीगल नालेज होना जरूरी है। इसके लिए अच्छी लाइब्रेरी होने के साथ ही किताबों के निरंतर पढ़ने की प्रवृत्ति होनी चाहिए।

यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन रोहिताश्व अग्रवाल ने कहा कि शताब्दी समारोह पूर्वजों को याद करने का सबसे बड़ा जरिया है। जिसने सकारात्मक, प्रेरणात्मक कार्य किया है वही प्रतिष्ठा का हकदार है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को प्रदेश में लागू करना उनकी जिम्मेदारी है। इसके लिए वे देश भर के बार एसोसिएशन व बार काउंसिल के पदाधिकारी की जल्द ही बैठक बुलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वकालत से अच्छा कोई पेशा नहीं है। यह जरूरी है कि न्यायिक अधिकारियों को मेहमान समझकर व्यवहार करें। समारोह के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन गौरवशाली पदों की याद दिलाते हैं। अपने पूर्वजों के योगदान को सम्मान देना जरूरी होता है। उन्होंने न्याय में विश्वसनीयता बनाने के लिए बार व बेंच की जिम्मेदारी की बात उठाते हुए कहा कि न्याय में देरी होने से जनता का विश्वास न्यायिक प्रक्रिया से उठ जाता है। समारोह को बार काउंसिल सदस्य प्रशांत सिंह अटल व संघ के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने किया।

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


वकालत का व्यवसाय भरोसे की बुलंदी पर है : न्याय मंत्री - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...