Rechercher dans ce blog

Saturday, May 15, 2021

आज का राशिफल 16 मई 2021: मेष राशि के लिए पीला रंग है शुभ, व्यवसाय में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं कर्क वाले - Times Network Hindi

horoscope daily astrology in hindi aaj ka rashifal 16 May 2021

राशिफल, aaj ka rashifal 16 May 2021&nbsp

मुख्य बातें

  • मकर का स्वामी शनि है।
  • शुक्र भी अपनी राशि वृष में ही गोचर कर रहे हैं।
  • शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

16 मई 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र व मिथुन राशि है।शनि मकर व गुरु कुम्भ राशि में हैं। मकर का स्वामी शनि है।सूर्य वृष में है। शुक्र भी अपनी राशि वृष में ही गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में कर्क व तुला के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।सिंह व धनु राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 16 मई का राशिफल:

मेष- आज व्यवसाय में किसी विशेष कार्य लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मिथुन का चन्द्र व कुम्भ का गुरु गोचर जॉब में उन्नति देगा ।पीला रंग शुभ है।मंगल के द्रव्यों मसूर,गुड़ इत्यादि का दान करें।

वृष- चन्द्रमा व शुक्र का गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन या मकान खरीदने का मन बनाएगा ।नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन- चन्द्र का इस राशि में व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।उड़द का दान करें। हरा रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं।सफेद रंग शुभ है।परिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब में अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

कन्या- आज जॉब में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।चन्द्रमा का नवम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। हनुमान जी की उपासना करें। आसमानी रंग शुभ है।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जॉब में भी उन्नति है।पीले फलों का दान करें।हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक-जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज राशि स्वामी गुरु का कुम्भ व चन्द्रमा का मिथुन गोचर अति अनुकूल है।आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। राशियेश स्वामी गुरु का पीला रंग शुभ है। 

संबंधित खबरें

मकर- आज भाग्य आपके अनुकूल रहेगा। जॉब व व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

कुम्भ- चन्द्रमा व शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। गुरु व चन्द्र गोचर सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है।चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।गृह निर्माण करा सकते हैं।मंगल व चन्द्र गोचर जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर परेशान कर सकते हैं।नारंगी रंग शुभ है।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।

Adblock test (Why?)


आज का राशिफल 16 मई 2021: मेष राशि के लिए पीला रंग है शुभ, व्यवसाय में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं कर्क वाले - Times Network Hindi
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...