Rechercher dans ce blog

Wednesday, June 9, 2021

एचएयू के 16 स्टार्टअप को मिलेगी दो करोड़ की राशि, करेंगे व्यवसाय - दैनिक जागरण

जागरण संवाददाता, हिसार :

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित एग्री बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर (एबिक) और आरकेवीवाई स्कीम रफ्तार के तहत चयनित एग्री स्टार्टअप के बीच एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बीआर काम्बोज ने कहा कि देश के युवाओं, किसानों, विद्यार्थियों व प्रथम पीढ़ी के एंटरप्रेन्योर को आगे ले जाने के लिए एबिक निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में हाल ही में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना रफ्तार स्कीम में 16 स्टार्टअप्स को दो करोड़ 13 लाख की राशि कृषि एवं कल्याण विभाग की ओर से स्वीकृत की गई है। इसी के मद्देनजर एबिक और चयनित 16 स्टार्टअप्स के बीच एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जल्द ही इन्हें यूनिवर्सिटी सशर्त इस राशि की पहली किस्त आवंटित करेगी। इस अनुदान राशि का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देना व खेती से संबंधित अपने उत्पादों और तकनीकों को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाना है। इस अनुदान राशि से स्टार्टअप्स अपने व्यवसाय को तेजी के आगे बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे।

----------------

इनको मिलेगी अनुदान राशि, बढ़ाएंगे व्यवसाय

एबिक के बिजनेस मैनेजर विक्रम सिधु ने बताया कि वर्ष 2020 में आरकेवीवाई रफ्तार स्कीम के तहत 49 स्टार्टअप्स ने दो महीने का प्रशिक्षण लिया था, उनमें से 30 स्टार्टअप की प्रस्तुति कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की गठित कमेटी के समक्ष हुई थी। जिनमें से 16 स्टार्टअप्स को अनुदान राशि प्रदान करने के लिए चुन लिया गया है। उन्होंने बताया जिनको अनुदान राशि मिलनी है उनमें नितिन ललित की अल्फा एडवांटेक एलएलपी को 24 लाख, शशांक गुप्ता की ओरन्या सोलूसंस प्राइवेट लिमिटेड को 18 लाख, अंकित अहलावत की कंपनी हर्बचिक एफ एंड बी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 15 लाख, रविन शर्मा की प्लांट ब्रो लाइफ साइंस को 18 लाख, नीरज रॉय की कंपनी एबिगबॉस ट्रेडिग प्राइवेट लिमिटेड को 24 लाख, गुरुवंत सिंह बीजी इनोवेटक प्राइवेट लिमिटेड को 22 लाख रुपये आदि को दिए जाएंगे।

पूरी लगन से बढ़ाएं व्यवसाय, युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक एवं आरकेवीवाई स्कीम रफ्तार के नियंत्रण अधिकारी डा. एसके सहरावत ने बताया कि चयनित स्टार्टअप और एबिक के बीच एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर ऑनलाइन माध्यम से कोरोना महामारी संबंधी जारी सभी हिदायतों का पालन करते हुए किए गए हैं। उन्होंने एग्रीमेंट के नियम व शर्तों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने स्टार्टअप्स को कहा कि आप पूरी लगन से अपने व्यापार को आगे बढ़ाएं ताकि देश के नौजवान प्रेरित होकर अपना स्टार्टअप खड़ा कर सकें। उन्होंने इस बार पर भी जोर दिया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आपके साथ मिलकर इंटर्नशिप कौशल विकसित कर पाएं व उनको इंटर्नशिप करने का मौका दें।

जल्द ही मांगे जाएंगे आवेदन

एबिक के नोडल अधिकारी डा. एसके गोयल ने सभी का धन्यवाद करते हुए बताया कि हरियाणा व समीपवर्ती राज्यों के प्रोग्रेसिव किसानों, विद्यार्थियों, उद्यमियों व कृषि के क्षेत्र में नवाचार पर काम करने वाली कंपनियों व अपना नया व्यवसाय शुरू करने वाले युवाओं के लिए आरकेवीवाई रफ्तार स्कीम के तहत पहल-2021 व सफल-2021 नामक कार्यक्रमों के माध्यम से जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


एचएयू के 16 स्टार्टअप को मिलेगी दो करोड़ की राशि, करेंगे व्यवसाय - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...