![](https://www.jagranimages.com/images/newimg/06072021/06_07_2021-ca_webinar_21803615.jpg)
दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा के द्वारा सीए उद्यमकर्ता से संवाद विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के अध्यक्ष सीए प्रवीण शर्मा ने कहा कि यह हमारे रांची शाखा के लिए काफी गर्व की बात है।
रांची, जासं। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा के द्वारा सीए उद्यमकर्ता से संवाद विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार को शुरू करते हुए इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के अध्यक्ष सीए प्रवीण शर्मा ने कहा कि यह हमारे रांची शाखा के लिए काफी गर्व की बात है। आज रांची के बहुत से चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए के प्रैक्टिस से अनुभव लेकर उद्यमशीलता में काफी अच्छी मुकाम हासिल कर चुके हैं और कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई व्यवसाय शुरू करता है या कोई औधोगिक इकाई लगता है इसके लिए उन्हें चार्टर्ड अकाउंटेंट की आवश्यकता होती है।
प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स से लेकर फंड व्यवस्था करने में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और साथ ही साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट को किसी भी व्यवसाय या अधोगिक इकाई की पूर्ण जानकारी होने लगती है जिससे चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को व्यवसाय या औधोगिक इकाई शुरू करने में काफी सहायता मिलती है। इस वेबिनार के मुख्य अथिति और सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल के उपाध्यक्ष सीए अतुल अग्रवाल ने कहा कि व्यवसाय के क्षेत्र में आज चार्टर्ड अकाउंटेंट न केवल बड़ी बड़ी कंपनियों में सी इ ओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर हैं अपितु खुद भी बड़े - बड़े उधोग और व्यवसाय चला रहे हैं। पल्स हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक सीए रिंकू खेमका, शाकम्बरी राइस मिल्स के मालिक सीए अनीश कुमार, ऑसम डेरी के संस्थापक सीए अभिनव शाह, इलेरिया की संस्थापिका सीए वान्या वत्सल ने अपने अनुभव बताये।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
व्यवसाय और उद्योग चलाने में चार्टर्ड अकाउंटेंट का महत्वपूर्ण स्थान- सीए प्रवीण शर्मा - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More
No comments:
Post a Comment