Leo Aaj ka Rashifal Horoscope Today 28 August 2021: व्यवसाय में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. किसी भी समस्या में अपने भाइयों अथवा नजदीकी मित्रों का सहयोग अवश्य लें.
आज का सिंह राशिफल
Leo Horoscope 28 August, 2021: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. सिंह राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 28 अगस्त का राशिफल.
Simha Rashifal (सिंह राशिफल), 28 अगस्त: कार्यप्रणाली बेहतर होने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा. आध्यात्मिक तथा वरिष्ठ लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना अत्यधिक शांति प्रदान करेगा. और आप नई ऊर्जा के साथ अपने कार्य में ध्यान दे पाएंगे.
व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी रुचि रखें बच्चों की समस्याओं पर भी ध्यान देना आवश्यक है. उन्हें नजरअंदाज बिल्कुल ना करें. भूमि बेचने संबंधी किसी भी योजनाओं को अभी स्थगित रखें, समय उत्तम नहीं है.
व्यवसाय में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. किसी भी समस्या में अपने भाइयों अथवा नजदीकी मित्रों का सहयोग अवश्य लें. उनकी सलाह से आपको कई परेशानियों से निजात मिलेगी. परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें.
लव फोकस- परिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा. किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेंगी.
सावधानियां- गैस व बदहजमी की शिकायत रह सकती है. अपना खानपान व्यवस्थित रखें.
लकी कलर- गुलाबी
लकी अक्षर- म
फ्रेंडली नंबर- 7
लेखक के बारे में: डॉ. अजय भांबी, ज्योतिष का एक जाना-पहचाना नाम हैं. डॉ. भांबी नक्षत्र ध्यान के विशेषज्ञ और उपचारकर्ता भी हैं. एक ज्योतिषी के रूप में पंडित भांबी की ख्याति दुनिया भर में फैली है. इन्होंने अंग्रेजी और हिंदी भाषा में कई किताबें लिखी हैं. साथ ही वह कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं के लिए लेख लिखते हैं. उनकी हालिया किताब प्लैनेटरी मेडिटेशन- ए कॉस्मिक अप्रोच इन इंग्लिश, काफी प्रसिद्ध हुई है. थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री द्वारा बैंकाक में उन्हें World Icon Award 2018 से सम्मानित किया गया. उन्हें अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिल चुका है.
आज का सिंह राशिफल, 28 अगस्त: व्यवसाय में करना पड़ सकता है दिक्कतों का सामना, अपना खानपान व्यवस्थित... - TV9 Hindi
Read More

No comments:
Post a Comment