Color of Business Site: जो लोग व्यवसाय या व्यापार से जुड़े हुए हैं, उनके जीवन का आधार उनका व्यवासाय ही होता है। कई बार हम मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन व्यापार या व्यवसाय में मन मुताबिक सफलता नहीं मिलती है। इसका कारण केवल हमारे भाग्य की खराबी ही नहीं बल्कि कई बार वास्तु दोष भी होता है। वास्तुशास्त्र में रंगों का विशेष महत्व है। रंग को पंच तत्वों का प्रतीक माना जाता है। इनका संतुलन करके हम अपने बिगड़े हुए काम बना सकते हैं। वास्तु के अनुसार अपने व्यवसाय स्थल का रंग चुन कर हम अपने व्यवसाय में आसनी से उन्नति और तरक्की पा सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार क्या होना चाहिए आपके व्यावसाय स्थल रंग...
1-अगर आपकी दुकान या व्यवसाय स्थल उत्तर पूर्व मतलब ईशान कोण में है तो दुकान का रंग हल्का नीला, भूरा या ग्रे करवाना चाहिए।
2- यदि आपकी दुकान दक्षिण पूर्व में है तो आपको अपनी दुकान में पिंक,ऑरेंज या वॉयलेट रंग करवाना चाहिए।
3- अगर आपकी दुकान उत्तर पश्चिम में हैं तो आपको अपनी दुकान में सफेद या सिल्वर रंग में रंगवाना चाहिए।
4- आप कपड़ो के विक्रेता हैं तो आपको अपनी दुकान का रंग पीला, हरा या आसमानी रखना चाहिए।
5- कॉपी किताब या स्टेशनरी के विक्रेताओं का व्यावासाय में तरक्की लाने के लिए गुलाबी या हल्के नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।
6- मेडिकल शॉप के विक्रेता को अपनी दुकान को सफेद रंग से रंगवाना सबसे शुभ माना जाता है।
7- कॉस्मेटिक या गिफ्ट शॉप के विक्रेताओं को अपनी दुकान गुलाबी या आसमानी रंग में रंगवानी चाहिए।
8- इलेक्ट्रॉनिक सामान के विक्रेता को अपनी दुकान को हल्के हरे या सफेद रंग से रंगवाना चाहिए। ऐसा करने से व्यवसाय में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Edited By Jeetesh Kumar
Color of Business Site: वास्तु के अनुसार जानें अपने व्यवसाय स्थल का रंग, व्यापार में होगी तरक्की - दैनिक जागरण
Read More
No comments:
Post a Comment