![Ank jyotish rashifal in Hindi, Ank jyotish 22 September 2021, Ank jyotish hindi, अंक ज्योतिष 22 सितंबर 2021 अंक राशिफल और भाग्यांक Ank jyotish rashifal in Hindi, Ank jyotish 22 September 2021, Ank jyotish hindi, अंक ज्योतिष 22 सितंबर 2021 अंक राशिफल और भाग्यांक](https://i.timesnowhindi.com/stories/Ankfal_2.jpeg?tr=w-600,h-450,fo-auto)
22 सितंबर का अंक राशिफल 
मुख्य बातें
- 22 सितंबर 2021 का संयुक्त अंक 02 है।
- 22 का संयुक्त अंक एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा।
- आज का भाग्यांक 09 रहने वाला है।
आज का अंकफल, 22 सितंबर 2021: आज 22 सितम्बर 2021 है। 22 के संयुक्त अंक में अंक 02 दो बार आया है। यह धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामीग्रह राहु है। आज 22-09-2021 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। राहु शुक्र व बुध का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
पढ़िए अपना 22 सितंबर 2021 का अंकफल:
Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 04 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य व मंगल मित्र हैं। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों गुड़, गेंहू इत्यादि का दान करें।
Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी मंगल जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। अंक स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी मंगल के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 टीचिंग, मीडिया, बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 06 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 03 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य अंक 09 है।आज व्यवसाय में शुक्र व मंगल का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।
Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।
Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। मंगल व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
संबंधित खबरें
Ank rashifal today: जन्मांक 09-
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में राहु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 02 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।
अंक ज्योतिष, 22 सितंबर 2021 का अंकफल: दिन का भाग्यांक है 09, जानिए बुधवार का अपना शुभ अंक - Times Now Navbharat
Read More
No comments:
Post a Comment