![Ank jyotish rashifal in Hindi, Ank jyotish 25 September 2021, Ank jyotish hindi, अंक ज्योतिष 25 सितंबर 2021 अंक राशिफल और भाग्यांक Ank jyotish rashifal in Hindi, Ank jyotish 25 September 2021, Ank jyotish hindi, अंक ज्योतिष 25 सितंबर 2021 अंक राशिफल और भाग्यांक](https://i.timesnowhindi.com/stories/Ankfal_1_0.jpeg?tr=w-600,h-450,fo-auto)
25 सितंबर का अंक राशिफल 
मुख्य बातें
- 25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है।
- 25 का संयुक्त अंक एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा।
- आज का भाग्यांक 03 रहने वाला है।
आज का अंकफल, 25 सितंबर 2021: आज 25 सितम्बर 2021 है। 25 का संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। आज 25-09-2021 का भाग्यांक भी 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। केतु शुक्र, शनि व राहु का परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 03 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। तिल का दान करें।
Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। गुरु व केतु का प्रभाव रहेगा। नामांक 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व भाग्यस्वामी हैं। जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- केतु नस विकार से कष्ट दे सकता है।
Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 टीचिंग, प्रशासन, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 02 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। चावल का दान करें।
Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में संघर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 03 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा तनाव संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व भाग्य स्वामी गुरु बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
संबंधित खबरें
Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- मंगल इस अंक का व गुरु भाग्य स्वामी है। व्यवसाय में गुरु, मंगल व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। गुरु के द्रव्यों चने की दाल व गुड़ का दान करें।
आज का अंक ज्योतिष, 25 सितंबर 2021 का अंकफल: जन्मांक 01 वालों को जॉब में मिलेगी तरक्की, जानें अपना अंंकफल - Times Now Navbharat
Read More
No comments:
Post a Comment