Rechercher dans ce blog

Sunday, September 5, 2021

अंक ज्योतिष, 6 सितंबर 2021: सोमवार का अंक राशिफल, 6 सितंबर 2021 का 02-जानिए दिन का अंकफल - Times Now Navbharat

Ank jyotish rashifal | Ank jyotish 6 September 2021 | numerology horoscope predictions| Ank jyotish hindi| अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 6 सितंबर 2021 | अंक राशिफल और भाग्यांक

अंक राशिफल, Ank Jyotish&nbsp

मुख्य बातें

  • 06 सितंबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 02।
  • भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा धर्म, ज्ञान और आत्मबल का है प्रतीक।
  • 06 का अंक होता है बहुत ही शुभ।

आज का अंकफल 06 सितंबर 2021: आज 06 सितंबर 2021 है। 06 का अंक बहुत ही शुभ है। यह वैभव व संपन्नता का कारक है। 06 का स्वामी शुक्र है। 06-09-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। भाग्यअंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 06 के मित्र अंक 04,05, 07 तथा 08 हैं।

भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा धर्म, ज्ञान, माता आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़िए अपना 06 सितंबर 2021 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 02 व जन्मांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today:  जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व शुक्र का सपोर्ट है।जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा मित्र हैं।आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए पोजीशन के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य-चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today:  जन्मांक 04
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में किसी नए पद को लेकर लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 06 व 02 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- राहु व शुक्र स्वास्थ्य सुख में बाधा दे सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक02 का सपोर्ट है।न्यू बिजनेस डील में 03 व 09 नामांक  के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today:  जन्मांक 06
शुभ अंक - 05
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी भी शुक्र है।आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

संबंधित खबरें

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक - 06
 जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में चन्द्रमा व केतु का प्रभाव तेज सफलता  दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में उदर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक - 03
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को भाग्य स्वामीग्रह चन्द्रमा व आज का अंकस्वामी शुक्र नई दिशा देंगे। जॉब में शुक्र व मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।

Adblock test (Why?)


अंक ज्योतिष, 6 सितंबर 2021: सोमवार का अंक राशिफल, 6 सितंबर 2021 का 02-जानिए दिन का अंकफल - Times Now Navbharat
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...