Rechercher dans ce blog

Sunday, October 17, 2021

होटल कारोबारी का सुसाइड: व्यवसाय में अलग पहचान बनाने वाले रंजीत सिंह खनूजा फंदे से लटके मिले; डिप्रेशन में ... - दैनिक भास्कर

पटना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
होटल कारोबारी रंजीत का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

होटल कारोबारी रंजीत का फाइल फोटो।

रविवार को होटल कारोबारी का शव फंदे से लटका मिला है। पटना में होटल से लेकर अन्य कारोबार में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बिजनेसमैन रंजीत सिंह खनूजा का शव पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में श्री साईं अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। लेकिन, अभी तह तक नहीं पहुंच पाई है। अब तक की पड़ताल में पुलिस डिप्रेशन के कारण सुसाइड की बात कह रही है।

मौत की खबर से सन्न हैं पटना के व्यापारी

पटना के टॉप बिजनेसमैन की सूची में शामिल रंजीत सिंह खनूजा की मौत से पटना के व्यापारी भी दंग हैं। रंजीत सिंह खनूजा का घर गोविंद मित्रा रोड पर है। उनका एक फ़्लैट पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में है। श्री साईं अपार्टमेंट में वह अपने फ्लैट में हर दिन दो तीन घंटे के लिए जाते थे। बताया जा रहा है वह सुबह अपने घर गोविंद मित्र रोड से निकले थे।

दिन में अपने अन्य संस्थानों पर जाने के बाद वह फ्लैट पर गए और वहां आराम करने लगे। 3 घंटे बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो रंजीत के ड्राइवर मोहित ने इसकी सूचना उनकी पत्नी को दी। उनकी पत्नी ने ड्राइवर को दरवाजा तोड़ने के लिए कहा। ड्राइवर मोहित ने जब खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो धोती के सहारे रंजीत फंदे से लटके हुए थे।

सबसे पहले पहुंचे रंजीत के भाई

घटना की सूचना के बाद सबसे पहले रंजीत के भाई यश फ्लैट पर पहुंचे। खिड़की से भाई को फंदे पर लटका देख वह भी अवाक रह गए। थोड़ी देर में रंजीत की पत्नी भी फ्लैट पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है और तर्क है कोरोना काल में हुए नुकसान के कारण रंजीत डिप्रेशन में थे। हालांकि अभी इस मामले की जांच चल रही है।

ससुराल से मिली थी संपत्ति

रंजीत के साथी पटना के कारोबारियों का कहना है कि वह ससुराल के अकेले दामाद थे। उन्हें ससुराल से प्रापर्टी मिली थी। साथी कारोबारियों का कहना है कि रंजीत काफी जिंदादिल इंसान थे। वह सुसाइड करेंगे, ऐसा विश्वास ही नहीं हो रहा है। आर्थिक नुकसान को लेकर भी साथी कारोबारियों का कहना है कि वह कोरोना काल में भी पूरी तरह से ठीक था और लोगों की मदद करते रहते थे।

रंजीत के पिता ने सभी भाइयों को पहले ही अलग कर दिया था। रंजीत का बाइपास पर एक बैंकेट हॉल है। पटना में घर-आंगन भी पहले उन्हीं का था। रंजीत के साथी कारोबारियों का कहना है कि फ्रेजर रोड पर एक 70 कमरे का होटल भी बनवाया था। लेकिन अभी उसका उद्घाटन नहीं किया था। व्यापारियों का कहना है कि सुसाइड पर उन्हें संदेह हो रहा है। हालांकि वह किसी बीमारी से परेशान था, लेकिन आर्थिक रूप से तंगी की कोई बात उसके साथी भी नहीं बता पा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


होटल कारोबारी का सुसाइड: व्यवसाय में अलग पहचान बनाने वाले रंजीत सिंह खनूजा फंदे से लटके मिले; डिप्रेशन में ... - दैनिक भास्कर
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...