Rechercher dans ce blog

Saturday, October 9, 2021

कलेक्टर ने उद्यम सखियों का बढ़ाया हौसला: धार में उद्यम सखियों को व्यवसाय में आने वाली चुनौतियों के बारे में ... - दैनिक भास्कर

धार7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
उद्यम सखियों को प्रमाण-पत्र देते कलेक्टर डॉ. पंकज जैन। - Dainik Bhaskar

उद्यम सखियों को प्रमाण-पत्र देते कलेक्टर डॉ. पंकज जैन।

धार में आजीविका भवन में उद्यम सखियों का एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने उद्यम सखियों का हौसला बढ़ाया। कार्यशाला के दौरान उद्यम सखियों के द्वारा उद्यम के संबंध में प्राप्त प्रशिक्षण के बारे में अनुभव साझा किया गया।

इसके बाद उद्यम सखी दीदियों ने कलेक्टर को स्वयं द्वारा निर्मित आजीविका मार्केट बेग का प्रस्तुतीकरण किया गया। उक्त बेग में घरेलू उपयोग में आने वाली सामग्री एवं आजीविका उत्पाद रखा गया। उक्त उत्पादों को उद्यम सखियों के द्वारा घर-घर जाकर विक्रय किया जाएगा, जिससे उद्यम सखियों के द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रचार-प्रसार होगा।

उन्हें मार्केट उपलब्ध होगा व उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। कलेक्टर डॉ. जैन द्वारा उद्यम सखियों को मार्केट में जाकर व्यवसाय किए जाने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। मार्केट में व्यवसाय करने के लिए किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उसके बारे में विस्तार से समझाया गया, ताकि उद्यम सखी उन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रह सकें।

इसी के साथ उद्यम सखियों को उनके उद्यम के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ द्वारा उद्यम सखियों को अपने उद्यम के उचित संचालन एवं इमानदारी के साथ काम करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। समूह द्वारा संचालित आजीविका फूड जोन एवं जैविक उत्पाद दुकान का कलेक्टर एवं सीईओ के द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का समस्त स्टाॅफ उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


कलेक्टर ने उद्यम सखियों का बढ़ाया हौसला: धार में उद्यम सखियों को व्यवसाय में आने वाली चुनौतियों के बारे में ... - दैनिक भास्कर
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...