Rechercher dans ce blog

Sunday, October 10, 2021

Numerology : इस लकी नंबर वालों को होगा व्यवसाय में लाभ, जानिए शुभ रंग | - Ghamasan News

Numerology : अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।

ये भी पढ़े: Love Horoscope: इस राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव, जानिए कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन

Numerology

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Numerology

अंक – 1
धन लाभ के प्रबल योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। अगर आज यात्रा कर रहे है तो अपने सामान की सुरक्षा करें चोरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग –  नीला

अंक – 2
आर्थिक तौर पर तकलीफें आएगी, आप किसी से उम्मीद न करें। प्रतियोगिता एवं विभागीय परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 32
शुभ रंग – हल्का हरा

अंक – 3
संपत्ति से जुड़ा विवाद आज सुलझ सकता है। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि में भी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्राओं में आज आपको स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। प्रेम-सम्बन्धों के चलते परिवार में कई बार तनाव का वातावरण बनेगा।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – पीला

अंक – 4
आपका आध्यात्मिकता की तरफ आकर्षित होंगे। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी दोनों एक दूसरे की भावनाओं व विचारों का सम्मान करेंगे। फिजूल खर्चो पर नियंत्रण रखें। यात्राएं हो सकती है, लेकिन खर्चे बढ़ेगा।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – फिरोजी

अंक – 5
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। बॉस आपके कार्य की तारीफ करेगा। आज आपका समय आत्मबल बढ़ाने का है। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका नया प्रेम-प्रसंग शुरू हो सकता है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नारंगी

अंक – 6
कार्य-व्यापार में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम से पारिवारिक जीवन व प्रेम सम्बन्धों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित कर लेंगे। किसी मित्र की तरफ मदद करने का हाथ बढ़ा सकते हैं।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – हरा

अंक – 7
कारोबार में घाटा हो सकता है। आर्थिक हानि के संकेत हैं। इसलिए सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मनमुटाव रहेगा, लेकिन शाम तक स्थिति सुधर जाएगी।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग- गोल्डन

अंक – 8
गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। इससे आपको खुशियां मिलेगी। बच्चों की सेहत में बदलाव आ सकता है। आपके उच्च अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें, लाभ मिलेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लाल

अंक – 9
आज व्यापार में मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा व विदेशी शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कागजात सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित रहेगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – लाइट ब्लू

हमारे फेसबूक पेज को लाइक करे : https://www.facebook.com/GHMSNNews

Adblock test (Why?)


Numerology : इस लकी नंबर वालों को होगा व्यवसाय में लाभ, जानिए शुभ रंग | - Ghamasan News
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...