रानीपुर (झांसी)। संवाददाता
बिजली की वक्त बेवक्त कटौती का असर पर रानीपुर टेरीकॉट के हांफते उद्योग पर भी पड़ने लगा है। कस्बा रानीपुर के किसी वक्त घर घर में चल रहे पॉवरलूम में कुछ समय से फिर प्रगति की पटरी पर दौड़ाने का प्रयास था, मगर बेतहाशा बिजली कटौती एक बार फिर बुनकारों को झटका दे रही है। जो मौजूदा समय में उनके लिए परेशानी का सबब बन गई और रानीपुर टेरीकॉट का व्यवसाय भी अब प्रभावित होता दिखाई दे रहा है।
रानीपुर टेरीकॉट ने कुछ वर्षो पहले देश के अधिकांश इलाकों में अपनी पहुंच बना ल्ी थी। कस्बा के कई व्यापारी भी दूर दराज तक व्यापार के काम काज से आने जाने लगे थे। लोगों की पसंद भी यह खूब रहा क्योंकि एक जमाने में इसकी कीमत हर व्यक्ति की जेब पर हल्की साबित होती थी। पर, बिजली की कटौती ने इसे पहले भी प्रभावित किया और अब फिर बेपटरी करने लगा।
कस्बा में कुछ अवैध कार्यो का संचालन हो रहा है और वहीं कुशल बुनकर काफी पहले ही पलायन कर चुके है। कपड़ा व्यापार पर बिजली की मार पड़ी और बेहताशा कटौती से पावरलूमों के पहिए थम गए है।
फिर आ सकती व्यवसाय में जान
कस्बा रानीपुर के व्यापारी अयोध्या हर प्रसाद, कमलेश, पूरनलाल समेत अन्य ने बताया कि बुनकरों को यदि रियायती दर पर भरपूर बिजली प्राप्त हो तो और अवैध कार्यो पर अंकुश लगे तो कपड़ा व्यापार रानीपुर टेरीकॉट का कारोबार फिर से फल फूल सकता है।
संबंधित खबरें
बिजली की कटौती से प्रभावित हो रहा है रानीपुर टेरीकॉट व्यवसाय - Hindustan हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment