Rechercher dans ce blog

Wednesday, October 13, 2021

त्यौहारी सीजन में बाहर से आकर व्यवसाय करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर - Nai Dunia

Publish Date: | Thu, 14 Oct 2021 06:42 AM (IST)

धमतरी। नवरात्र पर्व के साथ अंचल में त्यौहारी सीजन की शुरूआत हो जाती है। दशहरा व दीवाली त्यौहार आने में अब कुछ ही समय रह गया है। खरीदी व व्यवसाय को लेकर अब शहर में भीड़ बढ़ने की आशंका है, इसे देखते हुए पुलिस भी काफी सक्रिय हो जाएंगी। इस बार पुलिस की नजर बाहरी लोगों पर ज्यादा रहेगी, जो दूसरे प्रदेशों से आकर व्यवसाय करते हैं।

दीवाली त्यौहार नजदीक आते ही शहर में बाहर से कई फेरीवाले लोग पहुंचते हैं। वहीं शहर के चौक-चौराहों व सड़क किनारे व्यवसाय करने बिहार, उत्तर प्रदेश, आंधप्रदेश समेत अन्य राज्यों से लोग पहुंचते हैं, जो बिना जानकारी के यहां ठहर जाते हैं। कई लोग किराए पर मकान भी दे देते हैं। इसकी जानकारी पुलिस में नहीं दी जाती। इस बार ऐसे लोगों पर नजर रखने पुलिस सक्रिय है। एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर का कहना है कि दीवाली त्यौहार को देखते हुए पुलिस सुरक्षा में जुट गई है। शहर के भीड़ वाले क्षेत्रों पर जेबकतरों पर नजर रखने पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी, ताकि कोई भी बड़ी घटना न हो। वहीं बंटची चाकू पर रोक लगाने के लिए पुलिस समय से पहले ही कार्रवाई करेगी। साथ ही शहर के गुंडा बदमाशों पर विशेष निगरानी की जाएगी।

बाहरी लोगों से होगी पूछताछ

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि इस बार त्यौहारी सीजन व अन्य समय पर बाहर से व्यवसाय करने शहर पहुंचने वाले लोगों से विशेष पूछताछ की जाएगी। साथ ही थाने में इन लोगों के आइडी जमा कराकर पूरी जानकारी रखी जाएगी, ताकि किसी घटना को अंजाम देकर वे फरार न हो सके। वर्तमान में ऐसे ही कुछ लोगों ने शहर के दो ज्वेलरी दुकानों में चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था, इसके बाद से दुकानदारों व लोगों में फेरीवालों के प्रति दहशत बढ़ गया है। शहर के ज्यादातर मकान मालिक भी ऐसे लोगों को किराया देने से अब बच रहे हैं।

Posted By: Nai Dunia News Network

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Adblock test (Why?)


त्यौहारी सीजन में बाहर से आकर व्यवसाय करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...