Rechercher dans ce blog

Monday, November 8, 2021

परिवर्तन: मूल व्यवसाय छोड़ छठ सामग्री बेचने लगे लोग - दैनिक भास्कर

सहरसा16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शंकर चौक पर छठ के लिए नारियल की खरीदारी करतीं महिलाएं। - Dainik Bhaskar

शंकर चौक पर छठ के लिए नारियल की खरीदारी करतीं महिलाएं।

  • बाजार में व्यापारियों के बीच बढ़ी प्रतिस्पर्धा, कम कीमतों में मिल जा रहे अच्छे सामान

शहर के विभिन्न चौक-चौराहे के छोटे व्यापारी अपने मूल व्यवसाय को दरकिनार कर छठ पर्व के लिहाज से नए व्यवसाय कर रहे है। जिसका फायदा ग्राहक को मिल रहा है। छठ पर्व में भी कई पान दुकानदार, मोबाइल रिचार्ज दुकानदार, छोटे-छोटे कारोबारी छठ सामग्री का व्यापार कर रहे हैं। वीर कुंवर सिंह चौक पर पान दुकान चला रहे दीपक सिंह लगभग एक लाख की पूंजी लगाकर छठ की सामग्री को बेचने का प्रयास करते दिखे। जबकि मोबाइल रिचार्ज कारोबारी बबलू सिन्हा भी पर्व के सामान को बेचते दिखे। शंकर चौक पर कच्चे फल बेचने वाले व्यापारी अब नारियल सहित छठ की अन्य सामग्री भी बेचते हुए दिख रहे हैं। वहीं, लकड़ी के सामान बेचने वाले एवं वीर कुंवर सिंह चौक के व्यापारी राजेश कुमार छठ में बांस से बने धकिया, सुपति, कोनिया, डगरी बेच रहे हैं। जबकि कई अन्य बाजारों में भी छोटे-छोटे व्यवसायियों छठ सामग्री बेचते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जिससे बाजार में व्यापारियों के बीच प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है। ऐसे में वे दुकान पर पहुंचे ग्राहकों को कम कीमत पर अच्छी वस्तु उपलब्ध करा रहे है। छठ में के दौरान ग्राहकों को दुकानों की प्रतिस्पर्धा के कारण कम कीमत में अच्छी सामान मिल रही है। ऐसे कई व्यापारियों ने बताया कि कोरोना के कारण उनका पूंजी और मूल व्यापार लगभग चौपट हो गया था। ऐसे में पर्व त्यौहार के अवसर पर कुछ अन्य व्यापार कर अपने परिवार और पुराने कर्ज को चुकता करने का प्रयास कर रहे हैं। वे कम कीमत पर और कम मुनाफा लेकर वस्तु को बेचने के लिए विवस है। जिससे पर्व त्योहार की सामग्री बिक सके। अगर सामग्री फंसा तो वे कर्ज में और डूब जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


परिवर्तन: मूल व्यवसाय छोड़ छठ सामग्री बेचने लगे लोग - दैनिक भास्कर
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...