Rechercher dans ce blog

Sunday, November 7, 2021

Cancer Horoscope Today,आज का कर्क राशिफल, 8 नवंबर 2021: व्यवसाय में कोई भी फैसला लेते समय अनुभवी... - TV9 Bharatvarsh

Cancer Horoscope Today,आज का कर्क राशिफल, 8 नवंबर 2021: व्यवसाय में कोई भी फैसला लेते समय अनुभवी व्यक्ति की जरूर लें सलाह

आज का कर्क राशिफल

Cancer Horoscope Today 8 November, 2021: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. कर्क राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 8 नवंबर का राशिफल.

Karka Rashifal (कर्क राशिफल), 8 नवंबर: घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आप अपनी कार्यकुशलता और काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे. कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे.

किसी की ओर से की गई कोई नकारात्मक बात आपको परेशान कर सकती हैं. इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा. सब कुछ ठीक होते हुए भी कहीं ना कहीं मन में बेचैनी जैसी स्थिति रहेगी. आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी.

व्यवसाय में कोई निर्णय लेते समय दिक्कत आ सकती है बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें. क्योंकि खुद की ओर से लिए गए फैसला कुछ गलत हो सकते हैं. युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई से संबंधित ही नौकरी मिलने की पूरी उम्मीद है.

लव फोकस- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और घर में सुख शांति का माहौल होगा. किसी विपरीत लिंग के दोस्त के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी.

सावधानियां- स्वास्थ्य में सुधार होगा. आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे.

लकी कलर- ऑरेंज
लकी अक्षर-
फ्रेंडली नंबर- 1

लेखक के बारे में: डॉ. अजय भांबी, ज्योतिष का एक जाना-पहचाना नाम हैं. डॉ. भांबी नक्षत्र ध्यान के विशेषज्ञ और उपचारकर्ता भी हैं. एक ज्योतिषी के रूप में पंडित भांबी की ख्याति दुनिया भर में फैली है. इन्होंने अंग्रेजी और हिंदी भाषा में कई किताबें लिखी हैं. साथ ही वह कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं के लिए लेख लिखते हैं. उनकी हालिया किताब प्लैनेटरी मेडिटेशन- ए कॉस्मिक अप्रोच इन इंग्लिश, काफी प्रसिद्ध हुई है. थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री द्वारा बैंकाक में उन्हें World Icon Award 2018 से सम्मानित किया गया. उन्हें अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिल चुका है.

Adblock test (Why?)


Cancer Horoscope Today,आज का कर्क राशिफल, 8 नवंबर 2021: व्यवसाय में कोई भी फैसला लेते समय अनुभवी... - TV9 Bharatvarsh
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...