Rechercher dans ce blog

Sunday, November 7, 2021

Libra Horoscope Today, आज का तुला राशिफल, 8 नवंबर 2021 : व्यवसाय में लापरवाही और लेटलतीफी से अधूरा रह... - TV9 Bharatvarsh

Libra Horoscope Today, आज का तुला राशिफल, 8 नवंबर 2021 : व्यवसाय में लापरवाही और लेटलतीफी से अधूरा रह सकता है जरूरी काम

आज का तुला राशिफल

Libra Horoscope Today 8 November, 2021: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है. तुला राशि के लोगों को आज के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, जिससे उनका दिन शुभ रहे. इसके अलावा वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप आज होने वाले नुकसान से बच सकते हैं. इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन आपके लिए कौन-सा रंग, कौन-सा नंबर और कौन-सा अक्षर शुभ है, ये भी जानेंगे. आइए, जानते हैं 8 नवंबर का राशिफल.

Tula Rashifal (तुला राशिफल), 8 नवंबर: ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है. समय का उचित सदुपयोग करने से आपके कार्य सुचारू रूप से पूरा होते जाएंगे. लाभ के नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे. किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा.

कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपकी परेशानियों का कारण बनेगा. योजनाओं को कार्य रूप देने में परिश्रम की आवश्यकता है. बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है. इस समय उनका ध्यान बढ़ाई से विमुख हो सकता है.

व्यवसाय में आपकी लापरवाही और लेटलतीफी के कारण कोई जरूरी और महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं. मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों से दूरी बनाकर रखें. और अधिकतर काम घर में रहकर ही पूरे करें तो उचित रहेगा.

लव फोकस- जीवनसाथी का आत्मविश्वास और सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा. अफीम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगे.

सावधानियां- गले में दर्द और खांसी जुकाम रह सकता है. आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित है.

लकी कलर- लाल
लकी अक्षर-
फ्रेंडली नंबर- 9

लेखक के बारे में: डॉ. अजय भांबी, ज्योतिष का एक जाना-पहचाना नाम हैं. डॉ. भांबी नक्षत्र ध्यान के विशेषज्ञ और उपचारकर्ता भी हैं. एक ज्योतिषी के रूप में पंडित भांबी की ख्याति दुनिया भर में फैली है. इन्होंने अंग्रेजी और हिंदी भाषा में कई किताबें लिखी हैं. साथ ही वह कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं के लिए लेख लिखते हैं. उनकी हालिया किताब प्लैनेटरी मेडिटेशन- ए कॉस्मिक अप्रोच इन इंग्लिश, काफी प्रसिद्ध हुई है. थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री द्वारा बैंकाक में उन्हें World Icon Award 2018 से सम्मानित किया गया. उन्हें अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिल चुका है.

Adblock test (Why?)


Libra Horoscope Today, आज का तुला राशिफल, 8 नवंबर 2021 : व्यवसाय में लापरवाही और लेटलतीफी से अधूरा रह... - TV9 Bharatvarsh
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...