Rechercher dans ce blog

Thursday, November 11, 2021

आईटी उद्योग में सकारात्मक व्यवसाय का दौर - Hindustan हिंदी

वाराणसी। हिन्दुस्तान संवाद

यूपी कॉलेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में बीसीए पाठ्यक्रम के लिए गुरुवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ। मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के प्रो. संजय सिंह ने कहा कि आईटी उद्योग में इस समय सकारात्मक व्यवसाय का दौर चल रहा है। वहां रोजगार के अवसर उन क्षेत्रों में ज्यादा आ रहे हैं जो अभी व्यवसाय प्रबंधन की दिशा बदलने में सहायक रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रो. सत्या सिंह विद्यार्थियों को नए संस्थान में प्रवेश की बधाई देते हुए कहा कि आप को अगले तीन वर्षों तक शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहिए। अतिथियों का स्वागत इंचार्ज प्रो. अमन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सीपी सिंह ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को पाठ्‌यक्रम और संस्थान की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय कुमार सिंह, संचालन गरिमा आनन्द ने किया। सुजीत सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव व विजय पाण्डेय ने वार्षिक रिपोर्ट दी।

इस मौके पर रामेश्वरी सोनकर, डॉ. विनीता कालरा, बृजेश कुमार यादव, अनुराग सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, बिजेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. राजेंद्र शर्मा, सुजीत सिंह, विजय पाण्डेय, विनय कुमार, विमल राय, प्रीति नायर, प्रीति सिंह, नीतू अग्रवाल, शैलेश सिंह, आनंद गुप्ता, नीरज, रतन आदि मौजूद थे।

Adblock test (Why?)


आईटी उद्योग में सकारात्मक व्यवसाय का दौर - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय - Patrika News

[unable to retrieve full-text content] सोलर प्लांट से बिजली का उत्पादन करेंगे हनुमान, पप्पू व छोटेलाल का होगा खुद का व्यवसाय    Patrika New...