Publish Date: | Fri, 12 Nov 2021 03:30 PM (IST)
जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। नगर निगम की दुकान किराए पर लेकर उसमें न सिर्फ शराब की खरीद-फराेख्त शुरू कर दी गई बल्कि अहाता भी खोल लिया। नियम के विरूद्ध संचालित हो रही शराब दुकान और उससे फैल रही गंदगी को देखते हुए देर आए दुरूस्त आए की तर्ज पर निगम ने दुकानों की सुध ली और चार दुकानों में तालाबंदी कर दी। जबकि दो दुकान संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
नगर निगम के स्वामित्व की चार दुकानों में की तालाबंदी : नगर निगम के बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सहायक आयुक्त वेदप्रकाश की उपस्थिति में निगम स्वामित्व की चार दुकानों पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई है। इसी तरह कर्मशाला मार्केट स्थित दुकान क्रमांक तीन का कब्जा भी नगर निगम ने प्राप्त कर लिया है। ये दुकान सुदेश कुमार, प्रदीप सोनी के नाम से थी। जो वर्ष 2015 में शराब व्यवसाय संचालन के कारण निरस्त की गई थी।
इन दुकान संचालकों को नोटिस थमाए : बाजार अधीक्षक ने बताया कि कब्जा लेने के दौरान दुकान क्रमांक एक, दो और चार को भी पृथक-पृथक व्यवसाय बदलने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। क्रमांक दो और चार उप किरायेदारी एवं दुकान में गंदगी तथा अहाता संचालन का कार्य करते पाया गया है। जो नगर निगम की अनुबंध का उल्लंघन है। 24 घंटे के भीतर शराब दुकान संचालन तथा दुकान में गंदगी, अहाता संचालन का कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करने कहा गया है। समयावधि पश्चात ऐसी स्थिति में नगर निगम द्वारा दुकान आवंटन निरस्त करते हुए कब्जा लेने की कार्रवाई करेगा।
Posted By: Brajesh Shukla
Jabalpur Nagar Nigam : शराब का व्यवसाय करने, गंदगी फैलाने पर निगम ने चार दुकानों में की तालाबंदी - Nai Dunia
Read More


No comments:
Post a Comment